Maharajgan News: सिपाही का फंदे से लटकता मिला शव,इसी साल हुई थी पहली तैनाती

महराजगंज के बृजमनगंज थाने में तैनात सिपाही नंदलाल का शव गुरुवार को उनके कमरे में फंदे से लटकता मिला ।

mrj

Mahrajaganj News: महराजगंज के बृजमनगंज थाने में तैनात सिपाही नंदलाल का शव गुरुवार को उनके कमरे में फंदे से लटकता मिला । मूलरुप से मऊ जिले के रहने वाले नंदलाल की इसी साल पहली तैनाती हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक,मूलरुप से मऊ जिले के अपडड़ियां हरिपार दोहरीघाट के रहने वाले नंदलाल की बृजमनगंज थाने में इसी साल पहली तैनाती मिली थी। वह एक सिपाही साथी के साथ ही फरेंदा में किराए के मकान में रह रहे थे। बुधवार रात नन्दलाल आवास पर थे और साथी सिपाही सतेंद्र राजभर थाने में रात्रि ड्यूटी पर गए हुए थे। बृहस्पतिवार रात करीब 2:30 बजे सतेंद्र ड्यूटी से जब आवास पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी जानकारी थाने में दी।

साथी सिपाही की सूचना पर थानाध्यक्ष,सीओ कमरे पर पहुंच गए। दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देख सभी हैरान थे। नंदलाल का शव फंदे से लटक रहा था। थानाध्यक्ष अजित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला आत्महत्या का लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+