पुलवामा आतंकी हमलाः महराजगंज के लाल पंकज त्रिपाठी शहीद, शोक में डूबा जिला
Maharajganj news, महराजगंज। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार शाम को हुए आतंकी हमले में यूपी के महराजगंज के पंकज त्रिपाठी भी शहीद हो गए है। शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फरेन्दा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के टोला बेलहिया निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी के दो बेटों में पंकज त्रिपाठी बड़े थे।

पंकज त्रिपाठी के पिता ने बताया की पंकज की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। उसके चार साल का एक बेटा है। पंकज अपने बाबा के देहान्त होने पर छुट्टी लेकर घर आया था। अभी चार दिन पहले ड्यूटी पर गए थे। गुरुवार को सीआरपीएफ जवानों पर पुलवामा में हुई आतंकी हमले की खबर के बाद परिवार चिंतित हो गया था। मीडिया व अन्य माध्यमों से पंकज के शहीद होने की सूचना परिजनों को मिल रही थी। शाम करीब करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली कि पंकज शहीद हो गये हैं। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। घर के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

स्थानीय लोग शहीद जवान के आत्मा की शांति के लिए जहां ईश्वर से प्रार्थना कर परिवार को सहन शक्ति की मांग कर रहे हैं वही इस जवान की शहादत को नमन करते हुए पंकज की अच्छाईयों को याद कर रहे हैं । हर किसी के आंखो से अविरल आंशु थमने का नाम नहीं ले रहा है।












Click it and Unblock the Notifications