विरोधियों पर सीएम योगी ने साधा निशाना, कहा- पूर्व की सरकारों ने सिर्फ परिवारवाद व जातिवाद को दिया बढ़ावा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर शनिवार को महराजगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

cm

Mahrajganj News: गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को सीएम योगी ने महराजगंज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने आमजन से बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके साथ ही सीएम विरोधियों पर हमलावर दिखे।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को महत्व दे रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में देश का मान बढ़ा है। आज भारत विश्व में नेतृत्वकर्ता की भूमिका में है। देश ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

सीएम ने कहा कि इससे पूर्व की सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारें गरीबों का लूटने का काम करती रही हैं। पूर्व की सरकारों ने युवाओं को अपराध की तरफ बढ़ाते हुए हाथों में तमंचा पकड़ा दिया, जबकि बीजेपी सरकार इन्हें लैपटॉप दे रही है। आज प्रदेश में कानून का राज है। पहले व्यापारियों को सिर झुकाकर चलना पड़ता था लेकिन आज माफियाओं को सिर झुकाना पड़ रहा है। आज यहां का नौजवान गर्व से कह सकता है कि मैं महराजगंज का हूं। पहले पहचान छुपानी पड़ती थी।

सीएम ने कहा कि आज पूरे विश्व की नजर भारत पर है। पीएम मोदी ने सूडान संकट में फंसे भारतीयों को सकुशल अपने घर पहुंचाया। विदेशों में रहने वाले भारतीय भी आज अपने देश पर गर्व कर रहे है। प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी का मुफ्त उपचार किया गया। 15 करोड लोगों को राशन की सुविधा दी जा रही है। किसान सीना तान कर चल रहा है। किसान को सम्मान, युवा को सम्मान, महिला सुरक्षा, मेडिकल कालेज, एम्स का निर्माण हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+