CM Yogi ने महराजगंज वासियों को दी 28 अरब रुपये के विकास परियोजनाओं की सौगात

सीएम योगी ने रविवार को महराजगंज जिले को 28 अरब रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

cm

Mahrajganj News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महराजगंज जिले में 28 अरब रुपये की विकास परियोजनओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें कुल एक हजार से अधिक परियोजनाएं शामिल हैं। यह कार्यक्रम जीएसवीएस इंटर कॉलेज ग्रांउड पर हुआ। इस दौरान सीएम ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी बताई।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश ने विकास के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज पूरे विश्व में भारत की नई पहचान बनी है। आज अपना देश जी- 20 समूह की बैठक का नेतृत्व कर रहा है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। समाज के हर वर्ग के लोगों का सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। अपराधियों में भय पैदा हुआ है। अपराधी प्रदेश छोड़कर पलायन कर रहे हैं। आमजन को न्याय मिल रहा है। भू- माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, उद्योग सभी क्षेत्रों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। विकास का क्रम जारी है।

महराजगंज में जिन प्रमुख योजनाओं का सीएम ने लोकार्पण उनमें एक अरब की लागत से बना बैकुुंठपुर बिजली उपकेंद्र, दो अरब की लागत वाली 250 किलोमीटर से अधिक तैयार सड़क ,19 करोड़ की लागत वाली सिंचाई विभाग की पांच परियोजना, 25 करोड़ की लागत वाली 11 पेयजल परियोजना, चार करोड़ की लागत वाली पर्यटन विकास से जुड़ी योजना, लगभग तीन करोड़ की लागत वाली मनरेगा पार्क व खेल मैदान, दो करोड़ की लागत से निकायों में हुए पाइप लाइन विकास के कार्य, 80 लाख की लागत वाला जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय, एक करोड़ 19 लाख से जिला अस्पताल में बने मेडिकल, सर्जिकल एवं एक्सीडेंटल इमरजेंसी यूनिट, 40 लाख की लागत वाले अड्डा बाजार के पशु चिकित्सालय शामिल हैं।

सीएम योगी ने 249 युवाओं में टैबलेट का वितरण भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कुल 30 लाभार्थियों को लैपटाप भी वितरित हुआ।

Recommended Video

      गोरखपुर: सीएम योगी के दौरे का तीसरा और आखिरी दिन आज, जाने क्या है कार्यक्रम

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+