Chitragupta Jayanti: महराजगंज में उत्साह के साथ मनाई गई चित्रगुप्त जयंती, यहां हुई विशेष पूजा

Chitragupta Jayanti News Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में धूमधाम से चित्रगुप्त जयंती मनाई गयी। कायस्थ समाज के लोगों में इस पारंपरिक पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जिले के घुघली, फरेंदा,नौतनवां,निचलौल सहित अधिकांश जगहों पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गयी।

जिले के घुघली क्षेत्र स्थित ग्राम मटकोपा में चित्रगुप्त पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कायस्थ परिवार के सभी लोगों ने सामूहिक रुप से पूजा की। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने एक साथ सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। तत्पश्चात कलम-दवात की पूजा की। इस दौरान विनोद कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश लाल, चंद्र प्रकाश,भानू प्रकाश,सुनील,मनीष,राजीव,शिवरतन,अमित, कुणाल रंजन,अमन,नीलरतन, हिमांशु,सुधांशु,प्रियांशु,निसु,सोहम,मानवीर,सिद्धी सहित अधिकांश लोग उपस्थित रहे।

maharajganj

महराजगंज सदर में श्रीचित्रगुप्त सभा के तत्वावधान में हरिगोपाल श्रीवास्तव, मंगललाल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, भोलेंद्र श्रीवास्तव, रविद्र श्रीवास्तव, आदि ने पूजा अर्चना की।
नौतनवा के नगर पालिका इंदिरानगर वार्ड स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर सामूहिक कलम-पूजन व बिरादरी भोज का कार्यक्रम हुआ। पूजन कार्यक्रम में चित्रांश बंधुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+