Bus Accident Nepal : नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी,45 घायल
नेपाल के महेशपुर में अनियंत्रित बस के पलटने से 45 लाेग घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु त्रिवेणी से स्नान कर भारत लौट रहे थे।

Accident In Nepal: मौनी अमावस्या के अवसर पर शनिवार सुबह भारत से कई श्रद्धालु नेपाल के नवलपरासी जिले में स्थित त्रिवेणी में स्नान करने गए थे। लगभग 70 यात्री बस से यहां आए हुए थे। स्नान के बाद सभी बस से भारत लौट रहे थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर महेशपुर के पास पलट गयी। जिसमें बस में सवार 45 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक,महराजगंज के नौतनवां से बस बुक कर श्रद्धालु त्रिवेणी गए थे। बस में लगभग 70 लोग सवार थे। शनिवार सुबह 11 बजे सभी स्नान कर वापस लौट रहे थे। पुल से टकराने के बाद बस 15 फीट नीचे पलट गयी। इसमें लक्ष्मीपुर,महराजगंज के रामगोपाल, विन्ध्यांचल, फागू और किशन तथा गोरखपुर कैंपियरगंज के श्रीनिवास, सुनीता यादव और रामदास यादव सहित कई लोग घायल हो गए। पृथ्वीचंद जिला अस्पताल नवलपरासी में सभी का इलाज चल रहा है।
जिला प्रहरी कार्यालय के एसआइ जेके आचार्य ने बताया कि नेपाल सशस्त्र प्रहरी और नेपाल पुलिस की संयुक्ट टीम द्वारा घायलों को बाहर निकाला गया है। कुल 45 लोगों को निकाला जा चुका है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications