UP: जानिए किन कारणों से बसपा ने पूर्व विधायक अमन मणि को पार्टी से किया निष्कासित
Aman Mani Tripathi: बसपा ने पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Mahrajganj News: बहुजन समाज पार्टी ने नौतनवां से पूर्व विधायक रह चुके अमन मणि त्रिपाठी को निष्कासित कर दिया है। बसपा ने यह फैसला अमन के पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण लिया है। महराजगंज जिलाध्यक्ष ने अमन के निष्कासन का पत्र जारी किया है।
इन कारणों से हुए निष्कासित
बाहुबली नेता व पूर्व विधायक अमर मणि त्रिपाठी के बेटे अमन भी महराजगंज की नौतनवां विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। अभी वर्तमान समय में यहां के विधायक भाजपा- निषाद पार्टी के ऋषि त्रिपाठी हैं। महराजगंज के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राव ने पत्र जारी करते हुए कहा कि अमन मणि त्रिपाठी लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। बार- बार समझाने के बाद भी उनकी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए पार्टी ने उन्हें निकालने का फैसला लिया है। इसी फैसले के आधार पर उन्हें पार्टी से
निष्कासित किया जाता है।
Recommended Video

सपा से भी हो चुके हैं निष्कासित
पूर्व विधायक अमन मणि इससे पहले समाजवादी पार्टी से भी निष्कासित किया जा चुका है। साल 2017 में उन्हें निष्कासित किया गया था। इस कारण यह था कि अमन उस समय पार्टी के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़े थे।अमन, पूर्व विधायक व कद्दावर नेता अमर मणि त्रिपाठी के बेटे है। अमरमणि मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications