UP: योगी सरकार गोशालाओं में ऐसे कर रही बेहतर प्रबंधन, गोवंशीय पशुओं को मिल रहा संरक्षण
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार गोवंशीय पशुओं का संरक्षण व संवर्द्धन कर रही है। गोशालाओं में बेहतर प्रबंधन करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में अधिकारियों द्वारा टीम बनाकर महराजगंज में गोशालाओं की स्थिति जानने व इन्हें बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि शासन की मंशा है कि गोवंशीय पशुओं का बेहतर संरक्षण व संवर्द्धन हो और किसानों को भी समस्या न हो। शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त आख्या के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। गो आश्रय केंद्रों में जो कमियां मिलेंगी, उनको दूर किया जाएगा और गो वंशीय पशुओं के बेहतर संरक्षण व संवर्द्धन को सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाँच में जो लोग कार्य मे शिथिलता के दोषी पाए जाएंगे, उनकी जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही भी की जाएगी।

डीएम अनुनय झा के निर्देश पर जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों- बृहद गो संरक्षण केंद्र,कान्हा हाउस, कांजी हाउस का स्थलीय निरीक्षण 20 अधिकारियों की टीम द्वारा किया गया। इनमें उपायुक्त श्रम रोजगार, एआर कोऑपरेटिव, जिला कृषि अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर,नौतनवां,निचलौल आदि शामिल रहे। अधिकारियों द्वारा गो आश्रय केंद्रों पर पशुओं की गणना करने के साथ-साथ केंद्रों पर भूसा, दाना, हरा चारा आदि की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं की जाँच की गई। इसके अलावा गोसेवकों की संख्या, उनकी उपस्थिति व मानदेय आदि के विषय मे भी जांच कर आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई गयी है।












Click it and Unblock the Notifications