Mahrajganj News: पिछड़ी जाति पुत्री शादी अनुदान योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

Maharajganj News: सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग की लड़कियों के लिए विवाह में अनुदान योजना शुरु की गयी है। इसके तहत शादी के लिए परिवार की अधिकतम दो पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजना का लाभ मिलता है। योजना के तहत पात्र व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि पिछड़ी जाति पुत्री शादी अनुदान योजना (अल्पसंख्यक पिछड़ी जाति को छोड़कर) वर्तमान में संचालित है। पिछड़े वर्ग के निर्धन व्यक्तियों के पुत्री शादी हेतु धनराशि रू0 20 हजार दिया जाता है। अनुदान हेतु आवेदक को पुत्री की शादी की तिथि से 90 दिन पूर्व एवं शादी तिथि से 90 दिन बाद तक आवेदन उसी वित्तीय वर्ष में करना होता है, जिस वित्तीय वर्ष में शादी हुई हो।

cm

आवेदन करने हेतु वेबसाइट https://shadianudan.upsdc.gov.in/ है। पिछड़े वर्ग के ऐसे व्यक्ति जिनके ग्रामीण क्षेत्र हेतु वार्षिक आय रू० 46080 एवं शहरी क्षेत्र हेतु वार्षिक आय 56460 रुपए तक हो वह पुत्री शादी अनुदान हेतु आवेदन करें।

पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में बजट की उपलब्धता के अनुपात में बहुत ही कम संख्या में आवेदन किए गये हैं। पात्र आवेदक अपनी पुत्री की शादी अनुदान हेतु अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+