मुलायम सिंह का 'नन्हा प्रशंसक', 500 KM पैदल चलकर पहुंचा सैफई, अब अखिलेश ने बुलाकर दिया 'तोहफा'
मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने की इच्छा रख महराजगंज के नौतनवां से सैफई के लिए अकेले निकलने वाला नन्हा प्रशंसक नवरत्न की भावनाओं का सम्मान करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने उसे सैफई बुलाया और मुल
Mulayam Singh Yadav Fan: मुलायम सिंह यादव के नन्हे प्रशंसक नवरत्न को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने महराजगंज से सैफई बुलाकर मुलाकात की।नवरत्न मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन करने की इच्छा के साथ अकेले ही नौतनवां से सैफई के लिए निकल गए थे। लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण वह इटावा पहुंचकर भी मुलायम सिंह के दर्शन नहीं कर पाए थे।कानपुर पुलिस ने उन्हें उनके पिता के साथ घर भेज दिया था।जब इसकी जानकारी अखिलेश यादव को हुई तो उन्हें इस नन्हें प्रशंसक को सैफई बुलाया और उसके पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने की बात कही।

यह हैं मराजगंज के नवरत्न
महराजगंज से 500 से अधिक दूरी पर है स्थित सैफई की अकेले यात्रा पर निकलने वाला नवरत्न महराजगंज के नौतनवां विधानसभा के ग्राम मल्हनी फुलवरिया का रहने वाला है। जब उसे मुलायम सिंह यादव के मौत की खबर मिली थी तो वह इतना आहत हो गया कि उसी क्षण उनके अंतिम दर्शन करने के लिए नौतनवां से सैफई के लिए अकेले ही निकल पड़ा। पहले ट्रेन से गोरखपुर आया। वहां से लखनऊ पहुंचा फिर यहां से इटावा ।इटावा पहुंचने के बाद वह सैफई के लिए जा रहे थे।रास्ता भटक कर वह कानपुर पहुंचगए। जहां जीआरपी के जवानों से उनसे पूछताछ की तो पूरी जानकारी हुई।फिर पुलिस ने बालक उसके परिजनों को सौंप दिया।
अखिलेश ने बुलाया सैफई
जैसे ही इस पूरे मामले की जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हुई तो उन्होंने मराजगंज के वरिष्ट सपा नेता हरेन्द्र त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष व नौतनवां के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह से संपर्क कर बालक को सैफई लाने का निर्देश दिया।फिर क्या था नवरत्न निकल पड़ा सैफई की यात्रा पर ।
पहले पढ़ाई करों खर्च मैं उठाऊंगा
सैफई पहुंते ही अखिलेश ने तुरंत इस नन्हे प्रशंसक को अपने पास बुलाया। उससे बात की और उसका हौसला बढ़ाया। अखिलेश ने नवरत्न को पास बिठाया और साथ में भोजन किया। अखिलेश ने नवरत्न से पूछा क्या बनना चाहते हो तो उसने कहा नेता।फिर अखिलेश ने उससे कहा पहले पढ़ाई कर लो फिर नेता बनना।तुम पढ़ाई करों खर्च मैं उठाऊंगा।
समाजवादी पार्टी महराजगंज के वरिष्ट नेता हरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जैसे ही अध्यक्ष जी का आदेश मिला मैं सैफई के लिए रवाना हो गया।आवास पर बालक के साथ मैं मौजूद रहा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्नेह देखने लायक था। कार्यकर्ता के प्रति ऐसा स्नेह और सम्मान देख मैं खुद पर गर्व कर रहा हूं कि मैं इस पार्टी का हिस्सा हूं।












Click it and Unblock the Notifications