Indore News: अचानक जमीन पर गिर पड़ा युवक, चंद मिनटों में तोड़ा दम, Video

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लगातार साइलेंट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं, जहां एक बार फिर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां चलते-फिरते एक 32 साल के युवक की जान चली गई, जहां पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। वहीं अब सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि, एक युवक का फैक्ट्री के गेट पर पहुंचने के बाद अचानक गिर जाता है, अचानक गिरते ही आसपास के लोग घबरा जाते हैं, और युवक को लेकर आनंद-फानन में अस्पताल पहुंचते हैं, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर युवक के मृत होने की पुष्टि कर देते हैं। शुरुआती जांच में मामला हार्ट अटैक का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

Indore

इस कारण होता है कार्डियक अरेस्ट

साइलेंट अटैक पर बातचीत करने के लिए वन इंडिया हिंदी के साथ डॉक्टर भरत साबो जुड़े हैं, जो मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध मधुमेह एवं हृदय रोग चिकित्सक माने जाते हैं। डॉक्टर भरत साबो इंदौर में ही प्रयास मधुमेह चिकित्सालय का संचालन करते हैं, जहां वे प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों का इलाज करते हैं।

डॉक्टर भरत साबो ने बताया कि, साइलेंट अटैक एक ऐसा अटैक होता है, जिसमें कोई लक्षण नहीं आते, यदि कभी-कभी छोटे लक्षण होते हैं, तो मरीज उन्हें नजरअंदाज कर देता है, और यह बहुत खतरनाक होता है, क्योंकि जब तक इसका पता चलता है तब तक हार्ट को बहुत नुकसान हो चुका होता है, साइलेंट अटैक ज्यादातर उन लोगों में होता है, जिन्हें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा या कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या होती है। शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होते, और अचानक सक्रिय होते हैं, उन लोगों में साइलेंट अटैक का खतरा ज्यादा होता है। नियमित जांच से इस खतरे से बचा जा सकता है।

लगातार सामने आ रहे मामले

मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक ऐसा घटनाक्रम निकलकर सामने आया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां विवाह समारोह के दौरान बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे दुल्हे की घोड़े पर बैठे-बैठे मौत हो गई जहां थोड़े पर बैठे-बैठे दूल्हे को कार्डियक अरेस्ट हो गया था, जिस पर चलते हुए दूल्हा घोड़े पर बैठे-बैठे ही अचेत अवस्था में पहुंच गया था।

वहीं जब दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद हड़कंप मच गया था, जहां वरमाला से पहले ही दूल्हे ने दम तोड़ दिया था। इधर, इस घटनाक्रम के बाद पूरे जिले में शोक का माहौल व्याप्त है।

ये भी पढ़े- Indore News: आवारा कुत्तों की समस्या होगी दूर, नगर निगम का खास प्लान तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+