Indore News: आवारा कुत्तों की समस्या होगी दूर, नगर निगम का खास प्लान तैयार
देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में ख्यातिप्राप्त इंदौर अब आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर गंभीर कदम उठाने जा रहा है। बढ़ती डॉग बाइट की घटनाओं को देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की और समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में निगम आयुक्त शिवम वर्मा अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान महापौर ने कुत्तों की नसबंदी अभियान की प्रगति रिपोर्ट ली, और कहा कि यह समस्या केवल इंदौर की नहीं, पूरे देश के कई शहरों की है।

महापौर ने कहा कि "इंदौर की जनभागीदारी पूरे देश के लिए मिसाल है। हम सभी को मिलकर इस समस्या का समाधान ढूंढना होगा ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।" इंदौर नगर निगम का यह कदम न केवल शहरवासियों के लिए राहत लेकर आएगा, बल्कि अन्य शहरों के लिए भी एक मॉडल प्रस्तुत करेगा।
लगातार बढ़ रहे मामले
इंदौर शहर के अलग-अलग हिस्सों से लगातार कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं, जहां इसे लेकर अब शहर में हाहाकार की स्थिति बनती नजर आ रही है। इधर, पीड़ित जब नगर निगम में कुत्तों को लेकर शिकायत करते हैं, तो उन्हें निराशा हाथ लगती है, जहां नगर निगम कुत्तों को पकड़ना तो दूर अब नसबंदी से भी बचता नजर आ रहा है।
निगम के एप 311 पर शिकायत करने पर शिकायत स्वत: खत्म हो रही हैं, जहां निगम की ओर से एक मैसेज भेज इति श्री कर ली जा रही है। राजधानी भोपाल में कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए नगर निगम एक्टिव हो चुका है, तो वहीं अब इंदौर में नगर निगम इसे लेकर कब तक एक्टिव होगा इसका आमजन को इंतजार है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में ख्यातिप्राप्त इंदौर अब आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर गंभीर कदम उठाने जा रहा है। बढ़ती डॉग बाइट की घटनाओं को देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की और समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर की इस कॉलोनी में चला निगम का बुलडोजर, बिना नक्शे के मकानों पर एक्शन












Click it and Unblock the Notifications