जबलपुर : पुरानी रंजिश में युवक की दिनदहाड़े हत्या, सबके सामने चाकू से गोदा

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को दिनदहाड़े सबके सामने चाकू से गोदकर अंजाम दिया गया है।

Young man Murdered in Jabalpur Madhya Pradesh

घटना जबलपुर जिले के बरेला तहसील के गाडरखेड़ा गांव की है। हत्या का कारण तीन दिन पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जबलपुर की बरेला तहसील के गाडरखेड़ा गांव में लोग उस वक्त सकते में आ गए जब गांव के रहने वाले एक युवक पुष्पेंद्र पटेल की दिनदहाड़े चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि मृतक पुष्पेंद्र के परिवार वालों का तीन दिन पहले आरोपी के परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पुष्पेंद्र के परिजनों और आरोपी के परिवार वालों का गांव वालों ने समझौता करा दिया था, लेकिन तीन दिन पहले हुए विवाद की वजह से रंजिशवंश आरोपी आकाश पटेल ने सुबह गांव के बाहर बने खेरमाई मंदिर के पास पुष्पेंद्र को अकेला देख उस पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया, जिससे अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई हत्या की खबर मिलते ही जब तक बरेला पुलिस मौके पर पहुची तब तक आरोपी आकाश मौके से भाग गया।

पुलिस के मुताबिक आकाश ने विवाद के चलते बेरहमी से चाकू मारकर पुष्पेंद्र की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी आकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुष्पेंद्र की हत्या के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव वालों में आकाश और उसके परिजनों के खिलाफ नाराजगी है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में नाकेबंदी के साथ-साथ आकाश के रिश्तेदारों के यहां भी टीमें भेजी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+