'ये रिश्ता क्या कहलाता है' रियल लाइफ के बड़े किरदार शिवराज सिंह, बोले- 'मरते दम तक निभाऊंगा साथ', रोई लाड़ली
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दिल से बने रिश्ते दिल के करीब ही रहते है। चाहे वक्त कितनी भी करवट ले लें। यही हाल मध्य प्रदेश में करवट ली सियासत के दरमियान बड़े किरदार के तौर पर शिवराज सिंह चौहान उभरे हैं। भले अब सीएम नहीं, लेकिन जनता के बीच बनाई उनकी जगह कोई दूजा नहीं।
अपने गृह जिले सीहोर में भी जब शिवराज सिंह चौहान पहुंचे तो वहां उनसे मिलने वालों में लाड़ली बहनों की आंखे भरना बंद नहीं हुई। राजनीति के मैदान के योद्धाओं में ऐसा चेहरा मध्य प्रदेश में पहले कभी देखने मिला, जब पब्लिक के दिल किसी नेता से ऐसे जुड़े हो।

सीहोर भैरुंदा मंडल के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन आभार प्रोग्राम में पहुंचे शिवराज ने कहा कि प्यार और विश्वास के इस रिश्ते को कभी टूटने नहीं दूंगा, आपका ओर मेरा रिश्ता नेता और कार्यकर्ता का नहीं है, आपका ओर मेरा रिश्ता भाई, बहन, मामा और भांजा भांजी का रिश्ता है, इसे में मरते दम तक निभाउंगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कि मैं मुख्यमंत्री भले ही न हूं, लेकिन मध्य प्रदेश की जनता के दिल में आज भी शिवराज है।
चर्चे है शिवराज के
शिवराज को प्रदेश की जनता ने अपने प्यार की जो दौलत लुटाई है, वो उसके मुरीद हैं. इसलिए कहने भी मजबूर है कि'मुझे आप जैसा परिवार मिला यह रिश्ता सदैव बना रहेगा। जब तक मेरी सांस चलेगी मैं बुदनी विधानसभा कार्यकर्ताओं के लिए काम करता रहूंगा। आज हिंदुस्तान में अगर चर्चा है तो मध्य प्रदेश की है। इस व प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत की है। शिवराज ने कहा कि जीत में आप भी शामिल हैं, अद्भुत अपने कार्यकर्ता अद्भुत अपनी जनता है और मुझे सुख और संतोष है कि इन 18 सालों में मैंने बीमारू मध्य प्रदेश को बदल कर समृद्ध और विकसित मध्य प्रदेश बना कर दिया और आज मैं नहीं जमाना कहता है कि मध्य प्रदेश बदल कर रख दिया।
शिवराज से लिपट गई बहनें
शिवराज सिंह चौहान प्रोग्राम में जब मंच से नीचे उतरे और कार्यकर्ताओं से मिलने लगे तो सैंकड़ों बहनें उनकी तरफ बढ़ चली। फिर उनसे लिपट कर रोने लगी। आदिवासी गांव की एक महिला रोते हुए जोर जोर से कहने लगी कि यह इंसाफ नहीं हुआ है। हमें न्याय चाहिए हमने तुमको वोट दिया है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications