मध्य प्रदेश : अचानक 12वीं की परीक्षा की तिथि घोषित होने पर फेल होने के डर से छात्रा ने दी जान

सागर/बीना। मध्य प्रदेश में कक्षा बारहवीं की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। उसका शव घर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, मगर पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अचानक बाहरवीं की परीक्षाओं की तिथि घोषित होने के बाद से छात्रा तनाव में थी।

XII Class student hanged in Bina sagar Madhya Pradesh

बीना थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि घटनाक्रम बीना नगर के सुभाष वार्ड का है। 9 जून को बारहवीं के शेष विषयों की परीक्षा आयोजित होने वाली है। परीक्षा शुरू होने से 2 दिन पहले बीना के सुभाष वार्ड निवासी 17 वर्षीय रोशनी सोनकर ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

रोशनी के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें जिक्र किया गया कि अचानक परीक्षा शुरू होने की वजह से पढ़ाई नहीं हो सकी। परीक्षा में फेल होने की टेंशन के कारण छात्रा ने फांसी लगाने का जिक्र किया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+