World Cup 2023: भारत ने पाकिस्तान को हराया मैच तो खुश हुए सीएम शिवराज, बोले- शाम शानदार हुई
World Cup Match 2023: शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच वन डे मैच हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट के अंतर से हराते हुए धमाकेदार जीत हासिल की। वन डे वर्ल्ड कप के मैदान में ये आठवां मौका है जब भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को हराया है। भारतीय टीम की इस शानदान जीत पर देश भर में जश्न मनाया जा रहा है। भारत की इस शानदार जीत से खुश मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई देते हुए संदेश लिखा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा- शनिवार की शाम शानदार हुई। इस जीत पर भारतीय टीम तथा सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। जय हिंद। सीएम शिवराज ने अपनी इस पोस्ट के साथ मैच की एक शानदार फोटो भी शेयर की है।
बता दें वर्ल्ड कप 2023 के भारत पाकिस्तान के बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट के अंतर से पाकिस्तानी टीम को हराया। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में भारत की यह आठवीं जीत है।
पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 191 पर सिमट गई और जवाब में खेलते हुए भारत ने 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर धमाकेदार जीत हासिल की।
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में शनिवार को ये 12वां मैच था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराकर चारों खाने चित्त कर दिया। पाकिस्तान को हराकर भारत ने इस वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार तीसरा मैच जीता है।
इंडियन टीम के प्लेयर्स ने अपने दमदार प्रदर्शन से वर्ल्ड कप में अब तक तीन मैच जीत कर भारतीयों को खुश कर दिया है। तीन मैच जीतने के बाद इंडियन टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। याद रहे इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत ही कर रहा है और हर भारतीय प्रार्थना कर रहा है कि भारत इस बार वर्ल्ड कप एक बार अपने नाम कर ले।












Click it and Unblock the Notifications