Kuno national park: मजदूर कर रहे थे खुदाई तभी जमीन से निकला रियासत काल का खजाना
कूनो नेशनल पार्क में मिला खजाना, मजदूरों को मिला खजाना, पुलिस ने मजदूरों से बरामद किए प्राचीन सिक्के, पालपुर राजवंश के सदस्य ने लगाया मामले में लीपापोती का आरोप
Kuno national park में चीतों के बाड़े से थोड़ी ही दूर पर जमीन की खुदाई करते वक्त मजदूरों को रियासत कालीन खजाना मिलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि खजाना मिलने के बाद मजदूरों ने इन्हें आपस में बांट लिया। खजाना मिलने की खबर कूनो नेशनल पार्क से निकलकर जब बाहर आई तो हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मजदूरों को पकड़ कर उनके पास से कुछ सिक्के बरामद कर लिए हैं जबकि इस मामले में पालपुर राजवंश के सदस्य ने आरोप लगाया है कि वहां बड़ा खजाना मिला है लेकिन पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है।

स्टाफ क्वार्टर के लिए हो रही थी खुदाई
कूनो नेशनल पार्क में इन दिनों स्टाफ क्वार्टर के निर्माण कार्य को लेकर मजदूरों द्वारा खुदाई की जा रही है। इस खुदाई के दौरान मजदूरों के हाथ अचानक जमीन के नीचे से निकला हुआ खजाना लग गया। मजदूरों को जमीन का खजाना मिलते ही मजदूरों ने इस खजाने को आपस में बांट लिया और इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी।

कूनो नेशनल पार्क से बाहर आई खजाना मिलने के बात
कूनो नेशनल पार्क में खुदाई के दौरान खजाना मिलने की खबर कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकल आई और जंगल में आग की तरह फैल गई। इस बात की जानकारी जब कूनो नेशनल पार्क के प्रबंधन को लगी तो उन्होंने आनन-फानन में इस बात की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी तुरंत कूनो नेशनल पार्क पहुंच गई और यहां पुलिस ने खुदाई में मिले खजाने को लेकर मजदूरों से पूछताछ शुरू कर दी।

मजदूर ने कहा सिर्फ 45 सिक्के मिले
पुलिस ने जब मजदूरों से पूछताछ की तो मजदूरों ने इस बात को कबूल किया कि खुदाई के दौरान उन्हें सिक्के जरूर मिले थे लेकिन कोई बड़ा खजाना नहीं मिला है। सिक्के भी सिर्फ 45 मिले थे जिन्हें मजदूरों ने आपस में बांट लिया। पुलिस ने मजदूरों से सिक्के भी बरामद कर लिए हैं। सिक्के काफी प्राचीन बताए जा रहे हैं। इन सिक्कों पर जो भाषा लिखी हुई है वह उर्दू है।

पालपुर राजवंश के सदस्य ने किया बड़ा खजाना मिलने का दावा
पालपुर राजवंश के सदस्य श्री गोपाल देव सिंह ने दावा किया है कि कूनो नेशनल पार्क में खुदाई के दौरान बड़ा खजाना मिला है लेकिन कूनो नेशनल पार्क के प्रबंधन द्वारा इस पूरे मामले में लीपापोती की जा रही है और सिर्फ कुछ सिक्के दिखा कर पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही श्री गोपाल देव सिंह ने यह भी कहा है कि मामला पूरा कोर्ट में चल रहा है इसलिए कूनो नेशनल पार्क में खुदाई नहीं की जानी चाहिए इसके बावजूद कूनो नेशनल पार्क में खुदाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications