MP News: मध्य प्रदेश में महिला वोटिंग 12% घटी, जानिए कांग्रेस और बीजेपी में से किसको होगा फायदा
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के मतदान के बाद अब 29 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है इस बीच सियासी गुणा-भाग का दौर शुरू हो गया है। महिलाओं के 12% कम वोटिंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
दरअसल, इस बार करीब 12% महिला वोटर्स डे अपने मतदान का उपयोग नहीं किया है। ऐसे में अब यह कयास लगाया जा रहा हैं कि महिलाओं के मतदान नहीं करने से किस पार्टी को फायदा हो सकता है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की महिला हितेषी योजनाओं का जादू भी इस चुनाव में नहीं चल सका। हालांकि बालाघाट में महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं से आगे बढ़-चढ़कर वोटिंग की है।

बालाघाट में 73.42% की पुरुषों ने मतदान किया तो वोटिंग में भाग लेने वाली महिला मतदाताओं का प्रतिशत 73.48 प्रतिशत रहा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की ठीक पहले भाजपा ने लाडली बहना योजना शुरू की थी जिसका फायदा उसे विधानसभा चुनाव में मिला था, लेकिन लोकसभा चुनाव में महिला वोटर का प्रतिशत कम रहा। और भाजपा ने चुनाव में महिलाओं को स्पार्किंग करने वाली ऐसी कोई घोषणा भी नहीं की।
वहीं कांग्रेस ने इस बार महिलाओं के लिए ₹1 लाख देने की गारंटी दी थी लेकिन कांग्रेस इसका प्रचार प्रसार ठीक ढंग से नहीं कर पाई। सोशल मीडिया पर महिलाओं से संबंधित इस योजना का प्रचार- प्रसार तो किया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर उसके कार्यकर्ता महिलाओं तक इस घोषणा को ले जाने में पीछे रहे। 6 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबला इस लोकसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान 12% कम रहा। महिलाओं का कम मतदान इस बार लोकसभा चुनाव में उतरे उम्मीदवारों की जीत हार को प्रभावित भी करेगा।

विधानसभा चुनाव के समय भाजपा की लाडली बहन योजना का जादू महिलाओं पर सिर चढ़कर बोला था। और वोटिंग के दौरान महिलाओं की लंबी कटारे देखी गई थी। इसके अलावा उज्ज्वला योजना में भी महिलाओं को खासा प्रभावित किया था। बता दे मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की कन्यादान योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सहित कई योजनाएं विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को प्रभावित कर रही थी।
विधानसभा चुनाव से 5% कम महिलाओं ने किया मतदान
लोकसभा चुनाव से पहले 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल मतदान पुरुष और महिला मतदाताओं के बीच 2.25% का अंतर था, जबकि लोकसभा चुनाव में पुरुषों के मुकाबले 5 फ़ीसदी कम महिलाओं ने वोटिंग में हिस्सा लिया। 2023 के विधानसभा चुनाव में 77. 15 फ़ीसदी मतदान हुआ था। इससे पुरुषों की हिस्सेदारी 78.1 फ़ीसदी और महिलाओं की 76.26 प्रतिशत थी। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में कुल वोटिंग 66.87 प्रतिशत रही, जिसमें पुरुषों ने 69.37 फीस दी और महिलाओं को 64.24 प्रतिशत मतदान रहा। लोकसभा में महिलाओं मतदाताओं के वोटिंग परसेंटेज में 12.2% कमी आई है।
महिलाओं के कम मतदान करने से कांग्रेस को किन सीटों पर हो सकता है फायदा
राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो इस बार लोकसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत कम होने से कांग्रेस को छिंदवाड़ा, राजगढ़, खरगोन, देवास, मंदसौर, विदिशा, उज्जैन, बैतूल, बालाघाट, रतलाम, मंडला, गुना जैसी सीटों पर फायदा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications