मध्य प्रदेश: महिला सब-इंस्पेक्टर से भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने की छेड़छाड़, फाड़े कपड़े

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वाहन चैकिंग के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ छेड़छाड़ की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। इस घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

Women Sub-inspector molestation in Tikamgarh

घटना टीकमगढ़ के लिधौरा थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि महिला सब-इंस्पेक्टर शाम के समय वाहन चैकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह और उसके एक साथी पंकज मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे। इस दौरान इन्होंने बाइक से एक बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर मारने पर महिला सब-इंस्पेक्टर ने उन्हें रोक लिया और बाइक चलात समय मोबाइल पर बात करने के लिए मना किया। इस बात से नाराज होकर पंकज ने महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। नगर अध्यक्ष ने उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए मार पीट भी की और वर्दी भी फाड़ दी।

टीकमगढ़ के एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार जैन की माने तो महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ पंकज ने लात घूसों से हमला कर दिया और छेड़छाड़ की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुनेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पंकज मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर धारा 354 (ए), सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+