चाय में शक्कर की जगह डाल दिया जहर, 7 की हालत गंभीर
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में एक महिला ने गलती से चाय में शक्कर की जगह जहर डाल दिया। जिसके चलते परिवार के सात लोग गंभीर रूप से बीमार हो गया। जिले के धामोरी गांव में रहने वाले किशन अहीरे की 80 वर्षीय पत्नी ने सोमवार की सुबह घर में चाय बनाई और परिजनों को दी। चाय पीने के तत्काल बाद ही परिवार के सदस्यों को उल्टियां होने लगी और घबराहट शुरू हो गई।

लोगों की बिगड़ती हालत देखकर आठनेर के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद पाया कि सभी ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसके बाद सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल बिपता बाई को कम दिखाई देता था जिस वजह से महिला ने शक्कर की जगह चाय में थाइमेट नामक कीटनाशक डाल दिया।
जहरीले पदार्थ के शिकार हो हुए लोगों में परिवार की बिपता बाई (80), शारदा (5), शिवम (3), आदित्य (1),संदीप (26), परसराम(45) और रितु (24) शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications