पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर रची साजिश, पत्थर से सिर कुचला और प्राइवेट पार्ट...

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 8 नवंबर को हुए नृशंस हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक मुकेश जाटव की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 40 बार सिर पर पत्थरों से वार कर मुकेश को मौत के घाट उतार दिया था। इतना ही नहीं, मुकेश के गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई थी।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला शिवपुरी के गांधी पार्क स्थित मानस भवन का है। यहां 8 नंबर को एक शव मिला था। हत्यारोपितों ने पहचना छुपाने के लिए चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया था। इतना ही नहीं, शव के गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई गई। लेकिन देर शाम शव की पहचनान मुकेश जाटव (32) के रूप में हो गई। वहीं, इस हत्याकांड को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए 24 घंटो के अंदर खुलास कर दिया। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि जिस दौरान पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर रही थी, उसी दौरान घटना स्थल से चंद फासले पर किराए से रह रही मृतक की पत्नी चंपा बार बार देखने आ रही थी। वह आती और वापस लौट जाती। फिर छत पर चढ़कर देखती।

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस को यह सब अजीब लग ही रहा था कि तभी एक बालक टीआई बादामसिंह के पास आया और बताया कि जो फोटो मृतक मुकेश की जेब से मिला है वह चंपा आंटी का है। चंपा आंटी के कई प्रेमी हैं और वह बार बार आकर तांक झांक कर रही हैं। इसके साथ ही महिला पुलिस ने सबसे पहले चंपा को कब्जे में लिया। चंपा ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले उसका पति आया था फिर घर नहीं पहुंचा। लेकिन जब पुलिस ने अपने अंदाज में पूछताछ की तो चंपा टूट गई और उसने आरोपी कल्लू उर्फ मुबारिक 21 पुत्र जहूर खान पठान, निवासी संजय कालोनी और छोटू उर्फ इदरीस 19 पुत्र पूरन रजक निवासी संजय कालोनी के साथ हत्याकांड को अंजाम देना स्वीकारा। यहां से पुलिस ने तेजी दिखाते हुए हम्माल कल्लू पठान और वेटर छोटू रजक को उठाया तो उन्होंने सारी कहानी बयां कर दी।

क्या कहा एसपी ने

क्या कहा एसपी ने

एसपी राजेश स‍िंह चंदेल का कहना है कि मानस भवन में जो लाश मिली थी, उसकी पहचान मुकेश जाटव के रूप में हुई थी। तफ्तीश में पता चला कि इसकी पत्नी के कल्लू पठान नाम के व्यक्ति से नाजायज संबंध थे। इन लोगों ने म‍िलकर मुकेश को शराब पिलाई और उसकी पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक के गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+