Bhopal News: महाशिवरात्रि पर भोपाल में भक्ति की बयार, 11,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद

MP News: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शिवमय हो गई। शहर भर में शिव भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और हर गली, हर मोड़ पर 'हर-हर महादेव' की गूंज सुनाई दी।

इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ ही भजन-कीर्तन और विशाल भंडारों का आयोजन हुआ, जिनमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Wind of devotion in Bhopal on Mahashivratri More than 11 000 devotees took Prasad of Bhandara

मोटवानी परिवार ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

लालवानी प्रेस रोड पर आयोजित विशाल भंडारे में 11,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा स्वर्गीय श्री चंदा देवी मोटवानी की स्मृति में आयोजित किया गया था। मोटवानी परिवार, जो वर्षों से सेवा और भक्ति की इस परंपरा को निभा रहा है, ने इस भंडारे का आयोजन किया। अनिल मोटवानी और उनके परिवार ने भक्तों को अपनी सेवाएं दी और शिव के प्रति श्रद्धा को प्रगाढ़ किया।

भोलेनाथ के आशीर्वाद के साथ आयोजित भंडारा

भंडारे में भाग लेने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही उमड़ने लगे थे। शिव भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की, आरती में भाग लिया और भोलेनाथ से प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। विशेष रूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और जागृत हिंदू मंच के संरक्षक डॉ दुर्गेश केसवानी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेश के विकास और समृद्धि की कामना की और कहा, "भोले बाबा की कृपा पूरे प्रदेश पर बनी रहे, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की डबल इंजन सरकार अच्छे काम करती रहे।"

विकास की कामना के साथ की गई प्रार्थना

भोपाल में हाल ही में संपन्न हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का जिक्र करते हुए डॉ. केसवानी ने इस आयोजन की भव्यता और दिव्यता की सराहना की। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेश में विकास की गति को और तेज करने की प्रार्थना की, ताकि समृद्धि की ओर बढ़ते हुए मध्यप्रदेश के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल हो।

व्यापारी परिवारों ने भी लिया भाग

इस अवसर पर बैरागढ़ के व्यापारी परिवार और उनके सदस्य भी भंडारे में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। सभी ने आरती में भाग लिया और भगवान शिव के आशीर्वाद से अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।

आस्था और सेवा का अद्भुत संगम

भोपाल की सड़कों पर भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मोटवानी परिवार का यह भंडारा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि समाज सेवा और एकता का प्रतीक बन गया। भोपाल में भक्ति की गूंज और भक्तों का उमड़ता हुजूम इस शिवमय माहौल का जीवंत उदाहरण था।

श्रद्धालुओं ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के चरणों में शीश नवाया और एक स्वर में कामना की कि भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा बरसता रहे और भोपाल सहित पूरा प्रदेश खुशहाल बना रहे। महाशिवरात्रि के इस अवसर पर, पूरी भोपाल में शिव भक्ति की लहर और भक्तों का उमड़ा हुजूम यह सिद्ध कर रहा था कि धर्म और आस्था के इस पर्व का महत्व हर किसी के दिल में गहरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+