MP News: मोहन यादव के सीएम बनते ही क्या लाडली बहना योजना होगी बंद, भाजपा प्रवक्ता ने दिया जवाब
MP CM News: मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो चुका है डॉ मोहन यादव को प्रदेश का नया सीएम बनाया गया है हालांकि अभी नए सीएम को शपथ लेने में समय है। इस बीच महिलाओं में एक ही सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या मोहन यादव का कार्यभार संभालने के बाद लाडली बहन योजना बंद कर दी जाएगी?
इस सवाल को लेकर वन इंडिया के संवाददाता ने भाजपा की प्रवक्ता नेहा बग्गा से बातचीत की उन्होंने बताया कि मोहन यादव जी जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े सारे काम करेंगे। वे शिवराज जी की उन सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएंगे जो जनता के लिए हितकारी है।

नेहा बग्गा ने कहा की लाडली बहना योजना जारी रहेगी और जैसा कि शिवराज जी ने कहा है इस राशि को और बढ़ाया जाएगा तो उसे पर भी काम किया जाएगा।
Recommended Video
वही मोहन यादव को सीएम बनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं की पार्टी रही है। यहां पर कोई बड़ा कोई छोटा नहीं होता। भारतीय जनता पार्टी में सब बराबर है। हालांकि प्रदेश कार्यालय में कई कार्यकर्ता सीएम के नाम के लिए मोहन यादव नाम सुनकर आश्चर्यचकित हो गए। दरअसल कम की रेस में कई गद्य पर नेताओं का नाम शामिल था जिनमें नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल था।

सीएम शिवराज ने शाम को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगू भाई पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद से ही महिलाओं में यह चर्चा का विषय बन गया था। क्या लाडली योजना बंद हो जाएगी। इस सवाल का भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने सीधा जवाब देते हुए कहा कि लाडली बहना योजना भाजपा सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है, इसलिए यह आगे भी जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications