अजब प्रेम की गजब कहानी: 13 साल छोटे रिक्शावाले के साथ भागी बिजनेसमैन की पत्नी, तिजोरी से ले गई 47 लाख कैश
इंदौर, 27 अक्टूबर: मध्य प्रदेश के इंदौर से प्रेम प्रसंग का एक बेहद ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक करोड़पति व्यक्ति की पत्नी अपने से 13 साल छोटे ऑटोरिक्शा चालक को लेकर भाग गई। महिला जाते-जाते अपने साथ लाखों रुपए कैश भी ले गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला तिजोरी में रखे 47 लाख रुपये और जेवर से भरा बैग भी ले गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

13 अक्टूबर को लापता हुई थी महिला
इंदौर के खजराना इलाके में 13 अक्टूबर को हुई इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पति ने पत्नी के लापता होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोप यह भी है कि महिला घर से 47 लाख रुपये लेकर फरार हो गई। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ऑटो-रिक्शा चालक अक्सर महिला को उसके घर छोड़ देता था। 13 अक्टूबर को महिला के घर नहीं लौटने पर पति को उसके लापता होने की सूचना मिला। जिसके बाद में उस व्यक्ति को पता चला कि उसके घर से 47 लाख रुपये गायब हैं।
Recommended Video

13 साल छोटे ऑटोरिक्शा ड्राइवर से हुआ प्यार
शुरुआती जांच में पता चला है कि ऑटोरिक्शा चालक का नाम इमरान है। वह 32 साल का है । खजराना पुलिस थाने के प्रभारी दिनेश वर्मा ने सोमवार को बताया कि एक स्थानीय कारोबारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उसके घर से 47 लाख रुपये की नकदी के साथ उसकी 40 वर्षीय पत्नी गायब है। थाना प्रभारी के मुताबिक पीड़ित कारोबारी ने उसकी पत्नी की गुमशुदगी और नकदी की चोरी में एक ऑटो रिक्शा चालक का हाथ होने का संदेह जताया है।

तिजोरी में रखे थे 47 लाख रुपए
महिला का ससुराल और मायका पक्ष दोनों संभ्रांत हैं। करोड़ों की संपत्ति है। घटना के बाद से रिक्शा चालक भी लापता है। दोनों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। खजराना टीआई दिनेश वर्मा के मुताबिक आखिरी लोकेशन के आधार पर एक टीम को जावरा भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक जमीन का सौदा हुआ था उसके करीब 47 लाख रुपए घर में रखे थे। तिजोरी की चाबी महिला के पास ही रहती थी। कुछ जेवरात भी थे। रुपए और जेवरात लेकर महिला घर से भाग गई।

इस मामले में दो अरेस्ट
पुलिस ने बताया कि, पहली नजर में यह कारोबारी की पत्नी और उससे 10 साल छोटे ऑटो रिक्शा चालक के बीच विवाहेतर संबंधों का मामला लग रहा है। इस महिला के साथ लापता 30 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक भी विवाहित है। पुलिस ने मामले में ऑटो रिक्शा चालक के दो साथियों को गिरफ्तार करते हुए 30 लाख रुपये बरामद किए हैं। विवाहिता और ऑटो रिक्शा चालक की तलाश में पुलिस के दल गुजरात के दाहोद और वडोदरा भी भेजे गए। लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है।












Click it and Unblock the Notifications