प्रेमिका को सड़क पर घसीटते हुए थाने ले गई पत्नी, पति को लोगों ने पीटा
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बस स्टैंड के पास आज उस वक्त हंगमा देखने को मिला जब एक पत्नी ने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बस स्टैंड के पास आज उस वक्त हंगमा देखने को मिला जब एक पत्नी ने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला ने पति की प्रेमिका को बीच सड़क पर घसीटते हुए पुलिस स्टेशन ले गई तो वहीं यह देखकर गुस्साई भीड़ ने पुलिस के सामने ही अवैध संबंध रखने वाले पति की पिटाई कर दी।

घटना मबई गांव की है जहां के रहने वाले राजेश की शादी सुषमा से हुई थी। इधर कई दिनों से राजेश जीवन यापन के लिए आर्केस्ट्रा मे काम करता था जहां उसकी नगमा नाम की एक लड़की से दोस्ती हो गई। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। पत्नी के कई बार मना के बाबजूद भी पति नही माना, तो आज पत्नी ने टीकमगढ़ के बस स्टैण्ड पर स्थित लॉज मे पति और प्रेमिका को पुलिस के हवाले कर दिया।
टीकमगढ़ के बस स्टैण्ड पर स्थित कैलाश लॉज में आज सुबह पति सुषमा पुलिस को लेकर सुबह 5 बजें दनादन कमरे मे घुसती चली गई जहां उसका पति राजेश, प्रेमिका नगमा के साथ रगें हाथों पकड़ा गया। नगमा को घसीटते हुये पत्नि सुषमा लॉज के बाहर लाई और पुलिस के हवाले कर दिया। पत्नी की रिर्पोट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
देखें वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications