पत्नी ने सहेलियों के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 15 घंटे तक घर में छुपाए रखा शव, फिर किया ये हाल

जलबपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में दो दिन पहले जंगल में मिली एसएएफ जवान के शव के मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है वो बेहद ही चौकाने वाला है। जवान की हत्या किसी औऱ ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही अपनी सहेलियों के साथ मिलकर की थी। इतना ही नहीं उसने 15 घंटे तक शव को घर में छुपाकर रखा। इसके बाद हत्या में शामिल सहेलियों के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया।

Wife Arreted in SAF Jawan Husband Murder case Jabalpur

जबलपुर एसपी अमित सिंह ने बताया कि छठवीं बटालियन के जवान राकेश की हत्या उसकी पत्नी ने शराबखोरी और चरित्र पर संदेह और मारपीट से तंग आकर की थी। जवान की पत्नी ने नाबालिग सहेली और चचेरी बहन के साथ मिलकर चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। मामले में पत्नी दुर्गा बेन, मां सुकरानी, 22 वर्षीय काजल और पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी आरोपी को पकड़ा गया है।

Wife Arreted in SAF Jawan Husband Murder case Jabalpur


मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से

हत्याकांड के बाद शव ले जाते समय आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे। पत्नी और जवान के मोबाइल से भी गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मदद मिली। रांझी से ईडीके के बीच में कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दुर्गा पति की लाश को ले जाते हुए दिखी। इसके बाद पूरी तस्वीर साफ हो गयी। जिसके बाद रविवार रात में ही पुलिस ने पत्नी सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+