MP News: शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री क्यों नहीं बने? जीतू पटवारी ने कारण बताकर बोला बड़ा हमला
Ratlam News: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर बड़ी बात कही है। यहां पत्रकार वार्ता से के दौरान उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद उनकी शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात हुई।
जीतू पटवारी के इस दावे पर यकीन किसी को भले ना हो लेकिन जीतू पटवारी इन दिनों शिवराज सिंह चौहान, मोहन यादव और बीजेपी की अंदरुनी राजनीति पर जमकर वार-पलटवार कर रहे हैं।

जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान से पूछा कि आप अब कैसा महसूस कर रहे हैं तो शिवराज सिंह चौहान बोले, वे काफी घूम रहे हैं और वे खुश हैं। लेकिन जब उनसे पूछा कि डॉ मोहन यादव कैसे हैं तो शिवराज सिंह चौहान थोड़ा सोचकर बोले कि भाजपा ने दूल्हा मुझे बनाया था लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया मोहन यादव को।
जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और कोई बड़ा नेता कांग्रेस को छोड़कर नहीं जा रहा है। जीतू पटवारी ने कहा है कि किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर, जिसे भारतीय जनता पार्टी ने मेनीफेस्टो में दिखाया था, उसे पूरा नहीं करने के कारण 7 मार्च को पूरे प्रदेश में कांग्रेस बड़ प्रदर्शन करेगी।
जीतू पटवारी ने कहा कि कमलनाथ के कांग्रेस छोड़कर जाने की जानकारी मीडिया और बीजेपी की उपज थी। कमलनाथ ने कभी भी खुद नहीं कहा कि वे कांग्रेस छोड़ देंगे और भारतीय जनता पार्टी में चले जाएंगे। ऐसा सिर्फ भाजपा और मीडिया बोल रही थी।
जीतू पटवारी ने कहा कि कमलनाथ तो क्या कांग्रेस का कोई भी बड़ा-छोट नेता पार्टी छोड़कर नहीं जाएगा और भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications