कौन हैं कांग्रेस से टिकट पाने वाले पोरलाल खरते? सरकारी नौकरी छोड़कर खरगोन से गजेंद्र सिंह को देंगे टक्कर
Porlal Kharte News: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस मध्य प्रदेश में 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें कई चेहरे हैरान करने वाले हैं।
खरगोन बड़वानी संसदीय सीट से सेल टैक्स विभाग से वीआरएस लेकर सक्रिय राजनीति में आए युवा पोरलाल खरते को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से टिकट के लिए पूर्व विधायक पानसेमल व पूर्व मंत्री वाला बच्चन के ग्यारसीलाल रावत भी दावेदार थे।

पोरलाल का भाजपा के प्रत्याशी व सांसद गजेंद्र सिंह पटेल से मुकाबला होगा। भारतीय जनता पार्टी ने गजेंद्र सिंह को दूसरी बार मैदान में उतारा है। जबकि खरते पहली बार चुनाव में अपना भाग्य जमाएंगे। आदिवासी समाज में जल, जंगल व जमीन के साथ संवैधानिक अधिकारों को लेकर लंबे समय से सक्रिय हैं।
विधानसभा 2023 के चुनाव में संसदीय क्षेत्र की 8 में से 5 सीटों पर बढ़त बनाने से कांग्रेस में उत्साह का माहौल है। जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पटेल ने पिछला चुनाव 2 लाख से अधिक मतों से चुनाव जीता था।खरते चुनावी राजनीति में नए हैं। उन्हें संगठनात्मक रूप से चुनाव के लिए जमावट करनी होगी।
वर्चस्व की है लड़ाई
अनुसूचित जनजाति बहुल सीट इस पर आदिवासी मतदाताओं को अपने पक्ष में लाना दोनों ही उम्मीदवारों के लिए बड़ी चुनौती होगी। सांसद पटेल अनुभवी है, इसका उनको फायदा मिलेगा। संवैधानिक अधिकारों को लेकर खरते आदिवासियों के बीच में चर्चित है। पोरलाल खरते यूथ कांग्रेस से भी जुड़े थे। अरुण यादव और भूरिया परिवार से उनके अच्छे संबंध माने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications