'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', तलाक के बाद अलग हुई पत्नी तो सिरफिरे पति ने घोंट दिया गला
Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक पति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी को बोला की रोशनी तुम सिर्फ मेरी हो और किसी की नहीं हो सकती। इसी चक्कर में कांड कर दिया।
जानकारी मुताबिक शहर के काजीपुरा में बीती रात एक तलाकशुदा पत्नी की पति ने दुपट्टे से गला घोट दिया। वारदात के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसने अपनी तलाकशुदा पत्नी की हत्या कर दी है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और वारदात की सूचना परिजनों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपी पति महाराष्ट्र के मलकापुर का रहने वाला है। सोमवार रात को ही शहर में आ गया था।
वारदात को लेकर मृतिका की मां अफसाना शेख ने बताया कि 26 वर्षीय बेटी रोशनी की शादी 6 साल पहले महाराष्ट्र के मलकापुर निवासी सलीम के साथ हुई थी। इस शादी से उन्हें एक पांच साल का लड़का भी है। शादी के करीब 1 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।
उन्होंने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही सलीम बेटी रोशनी के साथ मारपीट और विवाद करने लगा था। इससे परेशान होकर बेटी शहर लौट आई। दोनों के बीच तलाक भी हो गया। मृतिका परिजनों ने बताया कि रोशनी काजीपुरा क्षेत्र में अपने बेटे के साथ रहती थी। वह शादियों और घरों में कामकाज कर अपना गुजर बसर कर रही थी। सलीम तलाक के बाद भी उसके साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था।
मृतिका के परिजनों ने जानकारी दी की आरोपी सलीम 26 जनवरी को भी शहर आया था। रोशनी से मिलने के लिए उसके घर भी पहुंचा था। वहां पर उसने रोशनी से लड़ाई करते हुए उसे चाकू से घायल कर दिया। मृतिका की मां अफसाना के जानकारी अनुसार आरोपी सलीम हमेशा यहीं कहता था कि 'जो मेरी नहीं वो किसी की नहीं' हो सकती।
उन्होंने बताया की सलीम बेरोजगार था। इस दौरान मृतिका के परिजनों ने उस पर नशे का आदी होने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की बहन भी शहर के अंजुमन नगर में रहती है। वारदात को लेकर एसआई अजय दुबे के जानकारी अनुसार घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद आरोपी थाने पहुंचा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications