Video: काले कोबरा की पूंछ पकड़कर लटकाया तो उगल दिए एक के बाद एक अंडे, देखें कैसे मुंह से निकालना पड़ा निवाला
Black Cobra Video:
Black Cobra Video: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। जहां पर एक जहरीला कोबरा सांप एक के बाद एक तीन मुर्गी के अंडों को निगल गया। बताया जा रहा कि रात के समय कोबरा सांप देसी मुर्गी पालक के बाड़े में घुस गया। जहां उसने तीन मुर्गियों को अपना निशाना बनाते हुए मौत के घाट उतार दिया वहीं तीन देसी मुर्गी के अंडों को निगल गया। जब सर्पमित्र ने कोबरा को पकड़ा तो उसने अंडों उगलना शुरू कर दिया। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया। [वीडियो नीचे]
जानकारी के अनुसार नरवर क्षेत्र के पार वाली माता मंदिर के पास रहने वाली 65 वर्षीय सावित्री कुशवाह अपने टॉयलेट में मुर्गी पालन कर रखा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात टॉयलेट में एक काला कोबरा घुस आया। काले कोबरे ने शौचालय में बंद 1 मुर्गी उसके 2 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इसके साथ ही काली नागिन मुर्गी के 3 अण्डों को भी निगल लिया।

रविवार सुबह जब सावित्री ने अपनी मुर्गी को टॉयलेट से बाहर निकालने के लिए दरवाजा खोला तो टॉयलेट में एक काला कोबरा अपना फन फैलाए बैठा था। कोबरा के पास मुर्गी और उसके 2 बच्चे मृत अवस्था में पड़े हुए मिले थे। कोबरा के होने की जानकारी तत्काल सर्प मित्र सलमान पठान को दी गई घटनास्थल पर पहुंचे। सर्प मित्र ने ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान कोबरा ने कई बार सर्प मित्र को डसने का प्रयास किया।
Recommended Video

कोबरा को अपने कब्जे में लेने के बाद जब सर्प मित्र सलमान पठान कोबरा द्वारा निगले हुए अंडों को बाहर निकलवाया। जिसे देखने वाले दंग रह गए। सर्प मित्र ने बताया कि कोई भी सांप अपने आकार से दुगनी चीज को आसानी निगल जाता है और जब सांप को खतरा महसूस होता है तो वही निवाले को वापस बाहर निकाल देता है। सर्पमित्र ने ब्लैक कोबरे को सुरक्षित पकड़कर उसे वन क्षेत्र में छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications