MP News: मिट्टी और पानी बचाने वाले किसानों को मिलेगा पुरस्कार, शिवराज सिंह चौहान का ऐलान

मध्यप्रदेश में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'जल लाए धन-धान्य' थीम पर आधारित 'वाटरशेड यात्रा' का शुभारंभ किया। इस दौरान माटी है वरदान, जल लाए धन-धान्य, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वाटरशेड यात्रा थीम सॉन्ग 'जल लाए धन-धान्य' लॉन्च किया गया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजनरी लीडर हैं, वो केवल आज की नहीं सोचते, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के बारे में सोचते हैं। जल ही जीवन है और मिट्टी जीवन का आधार है। इसलिए जरूरी है कि हमारे लिए और आने वाले पीढ़ियों भविष्य के लिए भी हम पानी बचाएं और मिट्टी का कटाव रोकें।

Bhopal

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग द्वारा आज से 'वाटरशेड यात्रा' प्रारंभ की जा रही है। यह यात्रा 26 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के गांव-गांव में जाएगी तथा जल संरक्षण व मिट्टी बचाने के लिए समाज को जागरूक करेगी। आज विश्व में सबसे बड़ा मुद्दा पानी का है। इसलिए पानी बचाना जरूरी है। हम वर्षा जल को व्यर्थ बहने नहीं देंगे। गांव का पानी गांव में रोकेंगे, खेत का पानी खेत में रोकेंगे। वाटरशेड यात्रा देशभर में जलसंचयन संरचनाओं और भूमिसंरक्षण को बढ़ावा देगी। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले भाइयों और बहनों को पानी बचाने के लिए एक मंच भी प्रदान करेगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना - वाटरशेड विकास घटक के अंतर्गत आगामी 2 वर्षों के लिए जनभागीदारी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जा रहा है। इसमें श्रेष्ठ काम करने वाले परियोजनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। आज विश्व में सबसे बड़ा मुद्दा पानी का है। इसलिए पानी बचाना जरूरी है। हम वर्षा जल को व्यर्थ बहने नहीं देंगे। गांव का पानी गांव में रोकेंगे, खेत का पानी खेत में रोकेंगे। 'वाटरशेड यात्रा' महज कर्मकांड नहीं है, यह धरती बचाने का अभियान है। इसके अंतर्गत अनेक प्रकार की संरचनाएं बनाई जाएंगी। प्रत्येक व्यक्ति इस जन आंदोलन से जुड़े।

ये भी पढ़े- MP News: PM आवास योजना में बनेंगे 10 लाख से ज्यादा मकान, किसे मिलेंगे, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+