मध्य प्रदेश: एससी/एसटी एक्ट पर कांग्रेसी आमने-सामने, प्रोजेक्ट शक्ति के संयोजक अमित दुबे ने दिया इस्तीफा
ग्वालियर। एससी-एसटी एक्ट को लेकर जिला कांग्रेस दो धड़ों में बटती दिख रही है। एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष और प्रोजेक्ट शक्ति के ग्वालियर चंबल के संयोजक अमित दुबे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि अमित ने इस्तीफा व्हाट्सएप्प पर भेजा है। यह सुनने में आया जरूर है पर अभी तक जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा को नहीं मिला है।

उधर अमित का दावा है कि उसके पास इस्तीफे की रिसिप्ट है। अमित ने इस्तीफे की जो छायाप्रति दिखाई है उसमें रिसिप्ट साफतौर पर देखी जा सकती है। ऐसे में माना जा रहा है एट्रोसिटी एक्ट ने शहर जिला कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। अमित दुबे ग्वालियर में पहले कांग्रेस नेता हैं। जिन्होंने एट्रोसिटी ऐक्ट पर कांग्रेस के रुख स्पष्ट नहीं किए जाने से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
उल्लेखनीय है कि निगम परिषद में कांग्रेस के उपनेता और पार्षद चतुर्भुज धनौलिया ने पिछले दिनों नेत्रपाल सिंह भदौरिया समेत 100 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। ठाठीपुर पुलिस ने इस मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया था। इसी मामले में मंगलवार को शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और पार्षद चतुर्भुज धनोलिया एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एसपी नवनीत भसीन से मिलने पहुचे थे। पता चला है कि चतुर्भुज ने एसपी से कहा है कि उसने जो आवेदन ठाठीपुर थाना पुलिस को दिया था उसमें कहीं भी किसी के जातिसूचक शब्दों के कहे जाने का उल्लेख नहीं किया गया था। बावजूद इसके पुलिस ने स्वयं ही उक्त ऐक्ट के तहत कार्रवाई की है।

वहीं अमित दुबे ने मिडिया से बातचीत में चतुर्भुज की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि चतुर्भुज ने बिना देखे एफआईआर पर हस्ताक्षर कैसे कर दिए? इसी बात से आहत होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। कुल मिलाकर एट्रोसिटी एक्ट को लेकर शहर जिला कांग्रेस में नेता आमने-सामने हैं और शहर जिला कांग्रेस असमंजस में।
ये भी पढ़ें- यूपी: प्राइमरी स्कूलों में अब शिक्षक नहीं जा सकेंगे लेट, ऐसी होने जा रही है व्यवस्था
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications