कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल: सुबह जंगल सफारी, रात में स्टारगेजिंग से रोमांचित हो रहे आगंतुक

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल के पहले संस्करण का रंगारंग आगाज हो गया है। सोमवार को देशभर से आए आगंतुकों ने जंगल सफारी, हॉट एयर बलूनिंग, पैरामोटरिंग जैसी गतिविधियों का आनंद लिया। न्यासा बैंड की धून पर युवा लोग झूम उठे और गायक गौतम काले की प्रस्तुतियों ने समां बांधा। मेवाती घराने से संबंध रखने वाले एवं महान संगीतज्ञ पंडित जसराज के शिष्य श्री काले की प्रस्तुतियों ने आगंतुकों को मोहित किया।

जिला श्योपुर के ग्राम रानीपुरा (सेसईपुरा) में स्थित कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट (टेंट सिटी) में आगंतुक क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हो रहे हैं। इयाक वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से आयोजित हो रहे कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल में शनिवार को भी अनुभव आधारित गतिविधियां आयोजित की गई। रात में खुले आकाश में तारों की दुनिया देख हर कोई रोमांचित हो रहा है। सोमवार की सुबह कूनो राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया।

Hot air balloon, emergency landing .

राष्ट्रीय उद्यान में विभन्न प्रजातियों के पक्षियों एवं वन्यजीवों का अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त किया। पहाड़ियों, संकरे रास्तों, पथरीली चट्टानों से होते हुए उद्यान की समृद्ध जैव विविधता, शांत परिदृश्य का अनुभव लिया। देव-खो देख हुए आश्चर्यचकित आगंतुकों को कूनो फॉरेस्ट रीट्रीट के पास स्थित पर्यटन स्थल देव-खो भ्रमण के लिये जाया गया।

चारों तरफ पहाड़ एवं वन्यक्षेत्र से घिरा यह क्षेत्र देख हर कोई आश्चर्यचकित रहा। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद नाइट वॉक एवं स्टरगेजिंग का आनंद लिया। बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में 17 दिसंबर से कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल उत्सव शुरु हुआ है जो 21 दिसंबर तक चलेगा। इस फेस्टिवल में पैरासेलिंग, हॉट एयर बैलून, साइलेंट डीजे, फ्री फ्लाइट्स, पैराग्लाइडिंग जैसी सुविधा पर्यटकों के लिए लाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+