भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर मंत्री टेटवाल ने किया माल्यार्पण, कही ये बात

MP News: कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल गुरुवार को संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही कहा कि इस दुनिया में कौशल और निर्माण की शुरूआत करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को जाता है।

मंत्री गौतम टेटवाल ने सिटी कैंपस के छात्रों को भगवान विश्वकर्मा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन भगवान विश्वकर्मा का प्रकट दिवस है। इस दुनिया में स्किल यानी कौशल की शुरूआत भगवान विश्वकर्मा से ही मानी जाती है।

Gautam Tetwal

कहा कि यदि हम भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर को देखें तो उसमें अन्य देवताओं की तरह अस्त्र-शस्त्र नहीं बल्कि उनके हाथों में औजार यानी टूल्स दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा से हमें निर्माण की प्रेरणा मिलती है।

हमें यह भी प्रेरणा मिलती है कि कैसे हम अपने हाथों की कारीगरी से सुंदर वस्तुओं का निर्माण कर सकते हैं और कैसे हम कौशल से कुशलता तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सब भगवान विश्वकर्मा को प्रेरणा मानकर यह संकल्प लें कि हम स्वयं को, हमारे समाज को और हमारे देश को कौशल संपन्न बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+