MP News: अंबेडकर व गांधी और दीनदयाल के विचारों को जमीन पर साकार कर रहा है गांव चलो अभियान- विष्णुदत्त शर्मा

वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भारत 'विकसित गांवों के साथ ही विकसित हो सकता है'। इसी भावना के अनुरूप मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने 'गांव चलो अभियान' की शुरूआत गुना जिले के राघौगढ़ विधानसभा के ग्राम आवन से की है। गांव चलो अभियान सकारात्मक राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा।

यह अभियान बाबा साहेब अंबेडकर, महात्मा गांधी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जमीन पर साकार कर रहा हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश में हर बूथ मोदीमय होगा और गांव की हर चौपाल पर मोदी सरकार के लाभार्थी नजर आ रहे हैं।

Vishnudatt Sharma discussed with journalists about Gaon Chalo campaign in Gwalior.

गांव में स्पष्ट दिखाई दिया कि किस तरह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विजन लोगों का जीवन बदल रहा है। हर गांव में मौजूद प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत और उज्जवला जैसी योजनाओं के सैकड़ों लाभार्थी इसके प्रमाण हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने ग्वालियर के होटल तानसेन में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

राघौगढ़ के प्रति अपनेपन के साथ मेरा दायित्व और बढ़ गया: वीडी शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि राघौगढ़ विधानसभा के ग्राम आवन में 24 घंटे के प्रवास के दौरान वहां के बुजुर्गों का प्यार, युवाओं का जोश, माताओं-बहनों का लाड़ और दुलार, अन्नदाताओं की सरलता और बच्चों की चंचलता देखकर लगा कि मैं यहीं पर पला बढ़ा हूं। वैसे तो मैं भी गावों की माटी का ही इंसान हूं, यहीं से कुछ दूर मेरा जिला मुरैना है, जहां मेरा जन्म हुआ। इसलिए मुझे राघौगढ़ और मुरैना की माटी में कोई अंतर नजर नहीं आता, इसलिए राघौगढ के प्रति अपनेपन के साथ मेरा दायित्व और बढ़ गया है। आने वाले दिनों में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी किसी न किसी गांव में 24 घंटे बिताकर प्रधानमंत्री मोदी और जेपी नड्डा के इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे, यशस्वी बनाएंगे।

स्नेह और सम्मान के साथ हुए स्वागत से मैं अभिभूत हूं

वीडी शर्मा ने कहा कि लोग कहते थे कि राघौगढ़, कुछ बड़े नेताओं का गढ़ है, पर वहां जाकर मेरा यह विश्वास और मजबूत हुआ कि ये नरेंद्र मोदी के हितग्राहियों का गढ़ है। राघौगढ़ यात्रा के दौरान मुझे पीएम मोदी की योजनाओं के कई लाभार्थी मिले। हर कोई आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान जैसी योजनाओं को लेकर जागरूक दिखा। उज्ज्वला योजना की लाभार्थी तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान हितग्राही माता-बहनों ने भाजपा सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव के सुखद अनुभव साझा किए

10 प्रतिशत वोट बढ़ाने में सहायक होगा अभियान

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमें 2023 के विधानसभा चुनाव में लगभग 49 प्रतिशत वोट मिले हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य इसे 10 प्रतिशत और बढ़ाना है। इसके लिए संगठन के स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। विभिन्न समितियों के वेरिफिकेशन किए जा रहे हैं और बूथ स्तर तक तंत्र को सक्रिय बनाने का काम लगातार चल रहा है। 'गांव चलो अभियान' के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता, नेता और जनप्रतिनिधि 47,261 ग्रामीण बूथ और 17,262 नगरीय बूथ सहित प्रदेश के 64,523 बूथों पर पहुंचेंगे तथा की वोटर्स, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क और संवाद करेंगे। इसके चलते यह अभियान पार्टी के 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के लक्ष्य को हासिल करने में सहायक सिद्ध होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+