Viral Video: पढाई से जरूरी नींद! क्लास के अंदर चादर बिछाकर सो गए मास्टर साहब, बच्चे कर रहे मस्ती
मध्य प्रदेश में भले ही सरकार शिक्षा के क्षेत्र में करोड़ों अरबों रुपए खर्च कर रही हो, लेकिन कुछ शिक्षक इसका बँटाधार करने में लगे हुए हैं। इसका ताजा उदहारण सामने आया है एक वायरल वीडियो के जरिये, जिसमे क्लास के अंदर शिक्षक आराम से चादर बिछाकर सोया हुआ है और बच्चे क्लास के बाहर मस्ती कर रहे हैं।
दरअसल, यह पूरा सीहोर जिले की इछावर तहसील के शासकीय प्राथमिक शाला मोगरा का है। वीडियो में चादर बिछाकर सो रहे शिक्षक का नाम धर्म सिंह वर्मा बताया जा रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बच्चे किस तरह पढाई-लिखाई छोड़कर क्लास के बाहर खेल रहे हैं और मास्टर साहब क्लास के अंदर चादर बिछाकर आराम फरमा रहे हैं।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, स्कूल में सोने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने इसका संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई की बात कही है। लेकिन यह वीडियो कब का है और किस स्थिति का है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications