VIDEO: मध्य प्रदेश में 500 की नोट देने पर नहीं दिया राशन तो गांव वालों ने लूट ली दुकान

500 और 1,000 की नोट अवैध घोषित होने से हालात अब खराब हो रही है।

छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 500 और 1,000 की करेंसी 8 नवंबर की अर्धरात्रि के बाद से अवैध घोषित हो जाएंगे। इसके बाद से ही देश में अफरातफरी का माहौल शुरू हो गया। बैंक और एटीएम पर लाइन तो दिखी ही रही है लेकिन अब हालात लूट खसोट तक पहुंच चुके हैं।

NOTE

मध्य प्रदेश स्थित छतरपुर जिले में कुछ ऐसा हुआ जिसका किसी को अंदाजा नहीं था।

यहां के बमीठा स्थित झमटुली गांव में लोगों को 100 का नोट नहीं मिल रहा था जिसके चलते लोग दाने-दाने को मोहताज होने लगे थे।

जब खरीदने गए राशन

बताया गया कि शुक्रवार सुबह सरकारी राशन के वितरक मुन्नी लाल ने दुकान खोली तुरंत गांव के लोग 500 और 1,000 के नोट लेकर राशन खरीदने गए।

लेकिन वितरक ने राशन देने से इनकार कर दिया। इस पर दुकान में रखा करीब 100 किलो गेंहू और चावल ग्रामीण लूट ले गए।

वहीं वितरक मुन्नी लाल का आरोप है कि ग्रामीणों ने यह काम सरपंच नोने लाल की शह पर किया है।

दर्ज कराई गई शिकायत

बकौल मुन्नी लाल उन्होंने बमीठा थाने में सरपंच और ग्रामीणों के खिलाफ खाद्यान लूटने की शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं इस मामले में खुद को आरोपी बनाए जाने पर कहा है कि उनका कोई दोष नहीं है। वितरक मुन्नी लाल ने ही तीन माह से ज्यादा हो जाने पर भी ग्रामीणों में खाद्यान नहीं बांटा था जिसके चलते लोग परेशान थे।

यहां देखें घटना का वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+