मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- भोपाल के लिए मास्टर प्लॉन वर्ष 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए मास्टर प्लॉन वर्ष 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार किया जायेगा। ये जानकारी शुक्रवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी। उन्‍होंने बताया राजधानी भोपाल का मास्टर प्लॉन जन-प्रतिनिधियों के दिये गये सुझाव के आधार पर तैयार किया जायेगा।

mp news

विजयवर्गीय आज मंत्रालय में भोपाल मास्टर प्लॉन के ड्रॉफ्ट के संबंध में बुलाई गई बैठक को संबोधित कर रहे थे।मंत्री विजयवर्गीय ने कहा भोपाल का सुव्यवस्थित विकास हो और नागरिकों को सभी बुनियादी सुविधाएं आसानी से मिल सके, इस सबके लिए आवश्यक प्रावधान किये जायेंगे।

बता दें मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल का मास्‍टर प्‍लॉन पांचवी बार रद्द हो चुका है। मंत्री ने बताया कि मास्टर प्लॉन का ड्रॉफ्ट नए सिरे से तैयार किया जाएगा और ये सारी प्रक्रिया दिसंबर 2047 तक पूरी कर ली जाएगी।

इस मौके पर नगरीय विकास मंत्री ने कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भोपाल के तालाब खाासकर बड़ा तालाब शहर की लाइफलान माने जाते हैं, इसके साथ ही राजधानी के तालाब पर्यटकों के लिए भी ये आकर्षण का केंद्र रहते हैं इसलिए यहां के पुरातत्‍वीय विरासत को संरक्षित करते हुए मास्‍टर प्‍लॉन तैयार किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्‍होंने बताया जन-प्रतिनिधियों से भोपाल को पृथक से ट्रेफिक प्लॉन बनाया जाएगा। सड़कों की पर्याप्त चौड़ाई, फ्लॉय-ओवर और मेट्रो सेवा के विस्तार पर भी फोकस किया रहेगा।

नगरीय विकास मंत्री की इस बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, भोपाल महापौर मालती राय, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, आतिफ अकील, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, पूर्व निगम अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा और प्रमुख सचिवनीरज मण्डलोई भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+