MP News: उज्जैन की रोड कनेक्टिविटी को लेकर कैबिनेट बैठक में मंत्री विजयवर्गीय और पटेल ने उठाए सवाल

MP News: मध्य प्रदेश के सिंहस्थ महापर्व के दौरान उज्जैन की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 100 किमी लंबी 3 सड़कों को बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रशासकीय मंजूरी मिल गई है।

इन सड़कों का निर्माण 2312 करोड़ रुपए के बजट से किया जाएगा, लेकिन इस प्रस्ताव को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल उठे, जिन पर मंत्रियों के बीच चर्चा हुई।

Vijayvargiya and Patel raised questions in the cabinet meeting regarding road connectivity of Ujjain

मंत्रियों की आपत्ति और प्रस्ताव पर सवाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन सड़कों के निर्माण के लिए निर्धारित बजट पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सिंहस्थ के लिए उज्जैन में सड़कों का निर्माण सिंहस्थ फंड से किया जाना चाहिए था, न कि शासन मद से। विजयवर्गीय ने सुझाव दिया कि इस कार्य को बीओटी (बिल्ड, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) मॉडल पर किया जाए, जिससे खर्च की भरपाई टोल से हो सके।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी इन सड़कों के निर्माण की लागत पर सवाल उठाते हुए कहा, "इन सड़कों की इतनी लागत क्यों है?" इस पर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रीगणों को समझाया कि इन सड़कों का निर्माण सिंहस्थ महापर्व के दृष्टिकोण से किया जा रहा है, ताकि उज्जैन में यातायात को बेहतर किया जा सके और सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। जैन ने यह भी कहा कि सरकार इन सड़कों के निर्माण के बाद टोल के माध्यम से खर्च की भरपाई करेगी, साथ ही सड़क के दोनों ओर इंडस्ट्रियल टाउनशिप भी बनाई जाएंगी, जिससे लैंड पुलिंग से भी राजस्व मिलेगा।

मुख्य सचिव का स्पष्टीकरण

मुख्य सचिव ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण में 3 से 4 साल का समय लग सकता है, और यदि बीओटी मॉडल अपनाया जाता है तो फाइनेंशियल क्लीयरेंस में 1 से 1.5 साल लग सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़कों के निर्माण का उद्देश्य सिंहस्थ महापर्व को सुगम बनाना है और इस पर सरकार का खर्च टोल से वापस आ जाएगा।

मुख्यमंत्री का जवाब

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ फंड का कुल बजट केवल 500 करोड़ रुपए है, और इस राशि से तीन बड़ी सड़कों का निर्माण संभव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अगर सिंहस्थ का बजट बढ़वाने की आवश्यकता हुई तो वे केंद्र सरकार से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री के इस उत्तर के बाद, मामले में कुछ और स्पष्टता आई और बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

सड़कों के निर्माण से उज्जैन को होगा फायदा

सिंहस्थ के संदर्भ में उज्जैन में सड़कों का निर्माण शहर को क्राउडेड होने से बचाएगा और यातायात के दबाव को कम करेगा। इन सड़कों से उज्जैन और अन्य क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा, जिससे शहर में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को सुविधा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+