MP News: मंदिर मस्जिद विवाद के बाद हटाए गए विदिशा कलेक्टर, डीसी सागर को एडीजी बनाया गया, IPS और IAS के तबादले
मध्य प्रदेश में सरकार ने देर रात करीब 1 बजे 7 जिलों के कलेक्टर बदल दिए साथ ही सात जिलों में एसपी के भी ट्रांसफर कर दिए। अक्सर विवादों में रहे IAS अधिकारी हर्षल पंचोली को पहली बार जिले की कमान सौंपी गई है। उन्हें अनूपपुर का कलेक्टर बनाया गया है।
गृह विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1992 बैच के अधिकारी डीसी सागर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस मुख्यालय, भोपाल नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में शहडोल के पुलिस महानिदेशक हैं। 2006 बैच के अनुराग शर्मा को शहडोल का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के आदेश के मुताबिक, श्रम विभाग के प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा और चंबल संभाग के कमिश्नर संजीव झा को राजस्व मंडल ग्वालियर भेजा गया है। उमाकांत उमराव, जो राजस्व मंडल में थे, की वापसी हुई है और उन्हें श्रम विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। पर्यावरण नियोजन एवं सामान्य संगठन के कार्यपालक संचालक संजीव सिंह को भोपाल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। 2012 बैच के अधिकारी केदार सिंह को शहडोल के कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि उज्जैन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मृणाल मीणा को बालाघाट का कलेक्टर बनाया गया है।
15 अगस्त के बाद एक और ट्रांसफर सूची की संभावना
सूत्रों के अनुसार, 15 अगस्त के बाद कलेक्टरों के ट्रांसफर की एक और सूची जारी हो सकती है। मध्य रात्रि को जारी सूची में 2015 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को पहली बार कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इनमें जनसंपर्क निदेशक रोशन कुमार सिंह, मृणाल मीणा, हर्ष सिंह, हर्षल पंचोली, और हिमांशु चंद्रा शामिल हैं। पीएस सीएमओ संजय शुक्ल को माइनिंग का अतिरिक्त प्रभार और हर्षिका सिंह को आयुक्त तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आईएएस अधिकारियों के नए पदस्थापन
| नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
| सचिन सिन्हा | प्रमुख सचिव, श्रम व सामाजिक न्याय | प्रशासकीय सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर |
| संजीव कुमार झा | सह-आयुक्त, चंबल संभाग, मुरैना | सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर |
| उमाकांत उमराव | सह-सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर | प्रमुख सचिव, श्रम विभाग |
| सोनाली वायंगणकर | सह-आयुक्त, चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी | प्रमुख सचिव, सामाजिक न्याय |
| सोमेश मिश्रा | सीईओ, कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण | कलेक्टर, मंडला |
| संजीव सिंह | कार्यपालन संचालक, एप्को, भोपाल | संभागायुक्त, भोपाल |
| गिरीश कुमार मिश्रा| कलेक्टर, बालाघाट | कलेक्टर, राजगढ़ |
| रौशन कुमार सिंह | संचालक, जनसंपर्क | कलेक्टर, विदिशा |
| मृणाल मीणा | सीईओ, जिला पंचायत, उज्जैन | कलेक्टर, बालाघाट |
| हर्ष सिंह | नगर निगम कमिश्नर, ग्वालियर | कलेक्टर, डिंडौरी |
| हर्षल पंचोली | अपर कलेक्टर, भोपाल | कलेक्टर, अनूपपुर |
| हिमांशु चंद्रा | अपर कलेक्टर, भोपाल | कलेक्टर, नीमच |
| अंशुल गुप्ता | उप सचिव, सीएम तथा एमडी, इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम | संचालक, जनसंपर्क |
| अमन वैष्णव | अपर कलेक्टर, अनूपपुर | कमिश्नर, नगर निगम, ग्वालियर |
| मदन विभीषण नागरगोजे | आयुक्त, तकनीकी शिक्षा | सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर |
| अजय गुप्ता | अपर सचिव, गृह विभाग | संचालक, किसान कल्याण |
| तन्वी सुन्द्रियाल | सीईओ, एमपीआरआरडीसी | संचालक, बजट, मध्यप्रदेश |
| तरुण राठी | अपर सचिव सह-आयुक्त, स्वास्थ्य सेवा | आयुक्त, खाद्य सुरक्षा |
| दिनेश जैन | कलेक्टर, नीमच | अपर सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास |
| दीपक आर्य | उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन | सीईओ, एमपीआरआरडीसी |
| तरुण भटनागर | कलेक्टर, शहडोल | उप सचिव, पशुपालन व डेयरी |
| केदार सिंह | उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास | कलेक्टर, शहडोल |
| विकास मिश्रा | कलेक्टर, डिंडौरी | उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी |
| आशीष वशिष्ठ | कलेक्टर, अनूपपुर | एमडी, राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम |
| सलोनी सिडाना | कलेक्टर, मंडला | ईडी, एप्को भोपाल, सह-आयुक्त, चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी |
| बुद्धेश कुमार वैद्य| कलेक्टर, विदिशा | उप सचिव, गृह विभाग |
आईपीएस अधिकारियों के नए पदस्थापना
| नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
|-------------------|--------------------------------------------------|----------------------------------------------|
| डीसी सागर | एडीजी, शहडोल जोन | एडीजी, पुलिस मुख्यालय |
| कृष्णावेनी देसावातु | डीआईजी, ग्वालियर रेंज | डीआईजी, विसबल सेंट्रल रेंज, भोपाल |
| अनुराग शर्मा | आईजी, पुलिस मुख्यालय | आईजी, शहडोल जोन |
| जितेंद्र सिंह पंवार| पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर | अनूपपुर पुलिस उपायुक्त, जोन-4, भोपाल |
| रसना ठाकुर | सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, सागर | पुलिस अधीक्षक, मऊगंज |
| नागेन्द्र सिंह | एआईजी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल | पुलिस अधीक्षक, बालाघाट |
| वीरेंद्र जैन | पुलिस अधीक्षक, मऊगंज | पुलिस अधीक्षक, श्योपुर |
| सुंदर सिंह कनेश | पुलिस उपायुक्त, जोन-4, भोपाल | पुलिस अधीक्षक, पांढुर्णा |
| पंकज कुमार पांडे | पुलिस उपायुक्त, जोन-3, इंदौर | पुलिस अधीक्षक, रायसेन |
| मोती उर्र रहमान | सेनानी, हॉकफोर्स, बालाघाट | पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर |
| अभिषेक आनंद | पुलिस अधीक्षक, श्योपुर | पुलिस अधीक्षक, मंदसौर |
| अंकित सोनी | एसडीओपी, मनावर | पुलिस उपायुक्त, इंदौर |
| अमित सांघी | डीआईजी, विसबल सेंट्रल रेंज, भोपाल | डीआईजी, ग्वालियर रेंज |
| अतुल सिंह | डीआईजी, खरगोन रेंज | डीआईजी, विसबल जबलपुर रेंज |
| सिद्धार्थ बहुगुणा | डीआईजी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल | डीआईजी, खरगोन रेंज |
| शैलेंद्र सिंह चौहान| एसपी, मुरैना, सैनानी | 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर |
| रघुवंश कुमार सिंह | सैनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर | सैनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, मुरैना |
| अनुराग सुजानिया | एसपी, मंदसौर | एआईजी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल |
| समीर सौरभ | एसपी, बालाघाट | एसपी, मुरैना |
| हंसराज सिंह | पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा, इंदौर | पुलिस उपायुक्त, जोन-3, इंदौर |
| राजेश कुमार त्रिपाठी| पुलिस अधीक्षक, पांढुर्णा | पुलिस उपायुक्त, अपराध, इंदौर |












Click it and Unblock the Notifications