Video: लात घूंसे और जूते देखिए गुना नगर पालिका परिषद में BJP पार्षदों की हैरान करने वाली तस्वीरें
Guna News: मध्य प्रदेश के गुना नगरपालिका परिषद की बैठक में पार्षदों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसका विडियो भी सामने आया है।
भारतीय जनता पार्टी के दो पार्षद आपस में ही लात घुसे चलने लगे। दोनों में गाली-गलौज भी हुई। एक पार्षद ने दूसरे पर बोतल, जूता तक फेंका।

मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। दोनों पार्षदों के बीच सड़क के मुद्दे को लेकर पहले बातचीत हुई। फिर बाद में विवाद हुआ।
जानकारी मुताबिक मंगलवार को परिषद की बजट बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए 285 करोड़ का बजट पास किया गया। इसके अलावा, 109 करोड़ का जल प्रकोष्ठ के बजट को भी स्वीकृत मिली है।
बैठक के बाद वार्ड 11 के पार्षद बृजेश राठौर और वार्ड 22 के पार्षद राजू ओझा में बातचीत हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट तक होने लगी। पार्षद बृजेश राठौर ने बोतल और जूता भी फेंका मारे वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। यहीं नहीं, मामला शांत होने के बाद परिषद हॉल के बाहर एक बार फिर दोनों में विवाद हो गया। पार्षद बृजेश राठौर ने पत्थर तक उठा लिया था।
बृजेश राठौर के जानकारी अनुसार वार्ड 18 में दुर्गा मंदिर चौराहे से हनुमंता मंदिर तक सीवर लाइन के कारण खुदी सड़क में सीवर लाइन देख रहे पीएचई अफसर संचित ढिमरी से बात की। अधिकारी ने कहा कि ठेकेदार से बात करें। बृजेश राठौर ने कहा कि जब आप अधिकारी हैं, तो ठेकेदार से क्यों बात करें यह बात जल प्रदाय प्रकोष्ठ के चेयरमैन और पार्षद राजू ओझा ने सुन ली। इसी बात पर दोनों में लड़ाई होने लगी।












Click it and Unblock the Notifications