दतिया के वीरदेव सिंह पैलेस की सुंदरता पर मोहित हुईं अमेरिकी राजदूत पेट्रीसिया ए लसीना
दतिया पहुंचकर अमेरिकी राजदूत पेट्रीसिया ए लसीना ने घूमा वीरदेव सिंह महल
दतिया, 3 सितंबर। दतिया के वीरदेव सिंह पैलेस की सुंदरता ने अमेरिका की राजदूत को भी मोहित कर दिया। वीरदेव सिंह पैलेस की खूबसूरती को देखकर अमेरिकी राजदूत पेट्रीसिया ए लसीना महल को निहारती ही रह गईं। इस महल की सुंदरता को देखने के लिए अमेरिकी राजदूत पेट्रीसिया ए लसीना शनिवार को दतिया पहुंची थीं। यहां उन्होंने न सिर्फ इस महल की सुंदरता को देखा बल्कि फोटो भी खिंचवाई।

अल्प प्रवास पर दतिया पहुंची थी अमेरिकी राजदूत
अमेरिकी राजदूत पेट्रीसिया ए लसीना अपने अल्प प्रवास पर शनिवार को दतिया पहुंची थीं। उनकी दतिया आने की सूचना पर से पुलिस-प्रशासन पहले से ही अलर्ट था। तय प्रोग्राम के तहत उन्होने वीरदेव सिंह पैलेस घूमने के लिए जाना था इसलिए वीरदेव सिंह पैलेस पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई थी। अमेरिकी राजदूत के आगमन की वजह से वीरदेव सिंह पैलेस को शनिवार के लिए अन्य सभी पर्यटकों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था।

अमेरिकी राजदूत ने वीरदेव सिंह पैलेस की सुंदरता को देखा
अमेरिकी राजदूत अपने तय कार्यक्रम के तहत शनिवार को दतिया पहुंच गई थीं। यहां वे वीरदेव सिंह पैलेस को घूमने के लिए पहुंची। यहां उन्होंने वीरदेव सिंह पैलेस की खूबसूरती देखी तो वे उसे निहारती ही रह गईं। पैलेस की खूबसूरती ने अमेरिकी राजदूत का मन मोह लिया। उन्होंने न केवल यहां की खूबसूरती की तारीफ की बल्कि इस खूबसूरत को उन्होंने अपने कैमरे में भी कैद किया।

जिंदगी में पहली बार देखा इतना खूबसूरत महल
अमेरिकी राजदूत ए लसीना ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में पहली बार इतना खूबसूरत महल देखा है। यहां की कलाकृति ने उनका मन मोह लिया है। वे इस महल की सुंदरता को देखकर बहुत ही प्रफुल्लित हुईं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर अगली बार भारत आना हुआ तो वे दतिया जरूर आएंगी।

वीरदेव सिंह महल पर किया गया कड़ी सुरक्षा का इंतजाम
अमेरिकी राजदूत के वीरदेव सिंह महल पर घूमने को लेकर यहां कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए। इस महल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रही। हर जगह पुलिस तैनात रही। स्निफर डॉग समेत अन्य आवश्यक सुरक्षा संबंधी उपकरणों से पुलिस लैस नजर आई। सुरक्षा घेरे के बीच अमेरिकी राजदूत ने महल के दीदार किये।

राजा वीरदेव सिंह ने बनवाया था यह महल
वीरदेव सिंह महल मुगल और राजपूत स्थापत्य कला का एक अनूठा उदाहरण है। दतिया के बुंदेला शासक वीर सिंह देव ने इस महल का निर्माण 1620 इसी में करवाया था। इस महल को पुराने महल के नाम से भी जाना जाता है. इस महल के निर्माण में ईटों और पत्थर का प्रयोग किया गया है। पूरे महल में कहीं भी लोहे और लकड़ी का प्रयोग देखने को नहीं मिलता है। इस महल के चारों कोनों पर अष्टकोण पर मीनारें हैं। 5 मंजिला इस महल में बहुत ही खूबसूरत जालियों का प्रयोग किया गया है। इस महल में कई छत्रियां हैं जिन पर गुंबद बने हैं। देखने में यह महल बहुत ही खूबसूरत है।












Click it and Unblock the Notifications