'मिशन फेल, ताला मजबूत है', एमपी में सरकारी स्कूल के दरवाजे पर दिलचस्प नोट लिखकर वापस लौटे चोर
Unique Theft: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में कुछ चोरों ने ऐसा कारनामा किया जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। जहां चोरों ने चोरी की वारदात को तो अंजाम दिया साथ ही ब्लैकबोर्ड पर आज का सुविचार भी लिखा है।
राजपुर थाना क्षेत्र के मोरानी स्थित शासकीय हाई स्कूल मोरानी के प्राचार्य रविंद्र करील ने पुलिस को दिए शिकायत आवेदन के अनुसार स्कूल में 4 और 5 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने 10 सीलिंग पंखे, गैस सिलेंडर, गैस स्टोव, तीन दीवाल घड़ी और इलेक्ट्रिक इंस्ट्रूमेंट चुरा ले गए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके कक्ष का ताला तोड़ने में नाकाम रहने के बाद लोहे के गेट पर लिखा ताला बहुत मजबूत है। हमारा मिशन नाकाम रहा उन्होंने सैड फोटो भी बनाई। एक अन्य क्लासरूम के बोर्ड पर उन्होंने लिखा कि हम आएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे क्योंकि हमें पकड़ लोगे।
दूसरी कक्षा रूम में चोरों ने लिखा था कि हमें पकड़ने की कोशिश मत करना क्योंकि चोर को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है।
फिर उन्होंने हाल-चाल भी लिए। उन्होंने लिखा कि तो फिर कैसे हो आप लोग, कल स्कूल मत आना और उन्होंने इसका जवाब भी लिखा जी सर नहीं आएंगे। उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर की सुबह शिक्षक महेश प्रसाद जमरे ने उन्हें फोन पर चोरी की जानकारी दी है। इसके बाद उन्होंने तत्काल भागसूर पुलिस चौकी प्रभारी माधव पाटीदार को इस घटना की जानकारी दी है।
इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों को भी उन्होंने सूचित किया ,और विधिवत पुलिस को शिकायत आवेदन भी दिया। चोरों ने छत से प्रवेश करने के बाद पूरे स्कूल में कई चीजें बिखेर दी। क्लास रूम की टेबल पर चढ़कर सीलिंग पंखा उतार लिए है।
भागसुर चौकी प्रभारी माधव पाटीदार के अनुसार कल शाम आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस मामले की जांच आरंभ की है। एफ एस एल टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौके का मुआयना किया है।
उन्होंने बताया कि मोबाइल लोकेशन सिस्टम से भी उस समय कौन से मोबाइल काम कर रहे थे, यह पता लगाया जा रहा। हालांकि उन्होंने कहा कि चोरों ने बोर्ड तथा अन्य स्थानों पर साफ अक्षरों में नोट्स क्यों लिखे, यह समझ में नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications