Chhatarpur: संत, महात्माओं, संन्यासियों का अनोखा क्रिकेट मैच, बल्ले ने बरसाए चौके-छक्के

मप्र के छतरपुर में आयोजित केजीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बीते रोज साधु-संन्यासियों, पुजारियों का क्रिकेट मैच आयोजित किया गया था। इसमें भगवा और श्वेत वस्त्र धारण कर क्रिकेट खेला तो इनके बरसे से खूब रन बरसे।

Chhatarpur
क्रिकेट की पिच पर साधु-संतों ने लगाए चौके-छक्के
Chhatarpur

Recommended Video

    छतरपुर: जिले के इतिहास का अबतक के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
    मध्य प्रदेश के छतरपुर में आयोजित एक क्रिकेट मैच देशभर में चर्चा और कौतूहल का विषय बन गया है। यहां आयोजित हो रही केजीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान साधु-संत, संन्यासियों, पुजारियों के बीच क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया था। भगवा वस्त्र धारण कर धोती बांधकर हाथों में बल्ला थामकर जब ये मैदान में उतरे तो किसी प्लेयर से कम नजर नहीं आ रहे थे, इन्होंने खूब चौके-छक्के भी लगाए।
     क्रिकेट की पिच पर साधु-संतों ने लगाए चौके-छक्के

    छतरपु में मंदिर, मठ और अखाड़ों के साधुओं, संन्यासियों, मंदिर में आरती, भजन-पूजन करने वाले पंडित-पुजारियों का अनोखा क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। विधायक आलोक चतुर्वेदी द्वारा आयोजित कराई जा रही केजीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में बीते रोज यह अनूठा मैत्रीपूर्ण मैच आयोजित किया गया। इसमें साधुओं, पंडितों, संतों ने बल्ला थामकर जब शॉट लगाए और चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी, फुर्ती के साथ दौड़-दौड़कर रन बटोरे तो दर्शक भी अवाक रह गए। किसी प्रोफेशनल खिलाड़ियों की तरह इनका खेल नजर आ रहा था।

    संस्कृत में की गई कांमेंट्री
    मैच जब संत-महात्माओं, मठों के महंतों और पुरोहितों के बीच हो रहा था तो कामेंट्री में भी अलग तरह का प्रयोग किया गया। क्रिकेट मैच की कामेंट्री हिन्दी में न होकर संस्कृत में कराई गई। अपनी तरह के इस अनूठे मैच में दिनभर दर्शक दीर्घा में लोग डटे रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+