मोदी के यह मंत्री सड़क पर पालथी लगाकर बैठे, संत से बतियाये, मिजोरम में सब्जी लेते दिखे
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल रास्ते में जैन मुनिसंघ को देखकर गाड़ी रुकवाकर सड़क पर ही प्रणाम कर पालथी लगाकर बैठ गए। संतो से चर्चा करते नजर आए। मंत्री के इस संत सम्मान और सहज भाव की काफी तारीफ भी हो रही है।

PM Modi के मंत्रीमंडल में शामिल केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल अपने लोकसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें जैन आचार्य विराग सागर महाराज ससंघ सड़क किनारे बैठे दिखे तो तत्काल मंत्री पटेल ने अपना काफिला रुकवाया और आचार्यश्री के पास पहुंचकर सड़क घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रणाम किया और जैन संत से चर्चा करने के लिए वहीं सड़क पर बैठकर चर्चा करने लगे। इसी प्रकार कुछ दिनों पहले मिजोरम दौरे के दौरान वे बाजार में सब्जी बेचने वाली महिलाओं से हरी सब्जियों की जानकारी लेते नजर आ रहे थे।

केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री प्रहलाद पटेल अपने बेबाक स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं। लोगों के बीच पहुंचकर सहजभाव से बिंदास अंदाज में मेल-मुलाकात, स्थानीय भाषा में बोलचाल के लिए कार्यकर्ताओं और जनता में सीधा संवाद बनाने के कारण उन्हें काफी पसंद भी किया जाता है। बीते दिनों मंत्री पटेल अपने लोकसभा क्षेत्र के शाहपुर से पथरिया होते हुए दमोह जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में विहार कर जा रहे जैन मुनि आचार्य विराग सागर महाराज व जैन मुनिसंघ दिख गया। मंत्री पटेल ने तत्काल अपनी गाड़ियां रुकवाईं और आचार्य विरागसागर महाराज को सड़क ही माथा टेककर प्रणाम किया और फिर वहीं सड़क पर पालथी लगाकर बैठ गए। मंत्री पटेल और आचार्यश्री विराग सागर महाराज काफी देरतक चर्चा करते रहे। इस दौरान दमोह व स्थानीय विषयों को लेकर भी चर्चा होती रही। यह पहला मौका था, जब एक जैन संत और एक केंद्रीय मंत्री सड़क पर बैठकर आपस में इस तरह संवाद करते नजर आए।
उमा भारती की शराब विरोधी मुहिम को मोदी के मंत्री का खुला समर्थन
मंत्री पटेल ने खुद सोशल मीडिया पर फोटो व जानकारी शेयर की है

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक और ट्वीटर पर कुछ फोटो शेयर कर जानकारी साझा की है। इसमें उन्होंने बताया कि बीते दिनों वे मिजारम दौरे पर थे। यहां लवांगपलई जिला भाजपा कार्यालय से बाहर निकलकर सब्जी बाजार पहुंचकर वहां सड़क पर सब्जी बेचने वाली महिलाओं और दुकानदारों से हरी सब्जियों के उत्पादन व उपलब्धता की जानकारी ली। वहीं उन्होंने एक दूसरी पोस्ट में बताया कि लोकसभा क्षेत्र दमोह में शाहपुर से लौटते समय रामकथा का फल पथरिया के समीप रास्ते में आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज एवं जैन मुनिसंघ का सानिध्य मिला, इसी संघ में गोटेगांव से रहे विहित सागरजी महाराज से आज दशकों बाद भेंट हुई।












Click it and Unblock the Notifications