Philippines में सुबह-सुबह डोली धरती, 7.7 तीव्रता से आया भयंकर भूकंप, कई देशों में सुनामी अलर्ट जारी

Philippines Earthquake: फिलीपींस में सोमवार की सुबह-सुबह भयावह भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.72 मापी गई है। मिंडानाओ द्वीप इसका मुख्य केंद्र बताया गया है। भूकंप के जाेर के झटके सुबह 7:40 बजे महसूस किए गए। United States Geological Survey ने इसकी जानकारी साझा की है।

भूकंप के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान सहित कई देशों में सुनामी अलर्ट जारी किया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और समुद्र से दूर रहने की सलाह दी है।

Philippines

बचाव और निगरानी एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल आफ्टरशॉक्स और ऊंची लहरों की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।

फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान में सुनामी का अलर्ट

एशिया के कई देशों में सुनामी की चेतावनी है। फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान सहित कई देशों के लिए अलर्ट जारी किया है। समुद्र तटीय इलाकों में रहने वालों को सावधान किया गया है। ऊंची लहरें उठने का खतरा बना हुआ है। इस अलर्ट के बाद समुद्र किनारे बसे शहरों के नागरिक अपनी सुरक्षा के लिए ऊंचे स्थानों की तलाश कर रहे हैं।

समुद्र से उठेंगी ऊंची लहरें, मचा सकती हैं तबाही

Pacific Tsunami Warning Center ने बड़ा अपडेट दिया है। Philippines के तटों पर 3 मीटर ऊंची लहरें आ सकती हैं। Indonesia और Malaysia में 1 मीटर लहरें मुमकिन हैं। यह खतरा तटीय निवासियों के लिए बहुत बड़ा है। सभी एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बचाव दल तैनात किए गए हैं। इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी ने भी चेतावनी जारी की है। उसके अलर्ट के अनुसार ऊंची सुनामी लहरें आ सकती हैं। आने वाले घंटों में तेज झटके महसूस हो सकते हैं।

US National Tsunami Warning Center का अलग बयान है। उन्होंने इसे 7.8 तीव्रता का भूकंप माना है। अमेरिका के तटीय इलाकों को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने पहले 8.2 का अनुमान लगाया था। इसे अब कम कर दिया गया है। फिलहाल किसी तरह का डर नहीं है।

सावधानी और बचाव के निर्देश

PHIVOLCS ने लोगों को जल्द इलाका छोड़ने को कहा है। Sarangani और Davao Occidental के लोग तुरंत हटें। Tawi-tawi और Sulu के लोगों को भी सतर्क किया है। ऊंचे स्थानों पर जाना बहुत जरूरी हो गया है। प्रशासन हर स्थिति को देख रहा है। लोग पूरी तरह से अलर्ट हैं।

नाव मालिकों के लिए भी विशेष सलाह दी गई है। अपनी नावों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं। तट से दूर गहरे पानी में नाव रखें। अगली सूचना आने तक कोई जोखिम न लें। समुद्र में मौजूद नावें किनारे पर न आएं। अधिकारी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं। America: Ohio के 'ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल' में गोलीबारी से मची भगदड़, 12 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+