America: Ohio के 'ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल' में गोलीबारी से मची भगदड़, 12 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

Ohio festival shooting: अमेरिका के ओहायो में एक त्योहार के दौरान भगदड़ मच गई। टोलेडो के 'ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल' के पास फायरिंग हुई। इसमें कम से कम 12 लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि यह आपसी रंजिश हो सकती है। टोलेडो के डिप्टी पुलिस चीफ जो हेफ़र्नन ने जानकारी दी। उनके मुताबिक दो लोग एक-दूसरे पर गोलियां चला रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद भीड़ इसकी चपेट में आ गई। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

America

अचानक गोलियों की आवाज गूंजने ही मचा हडकंप

त्योहार के दौरान अचानक गोलियों की आवाज गूंजने लगी। वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग डर में दिखे। पुलिस ने घटनास्थल को अपने नियंत्रण में ले लिया है। लोग काफी डरे हुए दिखाई दिए और बचने की कोशिश की।

चश्‍मदीद ने बयां किया खौफनाक मंजर

केविन बेरी नाम के एक चश्मदीद ने पूरी बात बताई। वे त्यौहार में लाइव म्यूजिक का आनंद ले रहे थे। तभी गोलियां चलने की आवाज साफ सुनाई दी। लोग तुरंत जमीन पर लेट गए। केविन नौसेना में थे और मेडिकल ट्रेनिंग भी ली है। उन्होंने कम से कम पांच घायलों की मदद की।

संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस फिलहाल संदिग्धों की तलाश में लगातार जुटी है। मौके से सबूत और वीडियो लगातार खंगाले जा रहे हैं। ओहायो के गवर्नर माइक डीवाइन ने घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि त्योहार परिवारों के लिए सुरक्षित जगह होनी चाहिए। अधिकारी अभी भी हमलावरों की पहचान करने में लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+