Central Government बुंदेलखंड में खोल रही 'एलिम्को' यूनिट, सागर में 11 करोड़ से बनेगा दिव्यांग पार्क
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने चुनावी साल में बुंदेलखंड के लिए सौगातों का पिटारा खोला है। इसमें दिव्यांगों के कृतिम अंग निर्माण (ALIMCO) की सबसे बड़ी ईकाई, दिव्यांग पार्क, उत्कृष्टता केंद्र खोले जा रहे हैं।

Central Government बुंदेलखंड में मध्य भारत क्षेत्र में दिव्यांगों के कृतिम अंग निर्माण यूनिट (Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India) (ALIMCO) स्थापित करने जा रही है। मप्र की यह पहली यूनिट होगी जहां आधुनिक और इलेक्ट्रानिक कृतिम व सहयोगी अंग बनाए जा सकेंगे। इसके लिए टीकमगढ़ का चुनाव किया गया हैं। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने दी है।

Recommended Video

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया की स्थित डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर में अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र- छात्राओं के लिए 100-100 सीटर दो छात्रावास स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा विवि में उत्कृष्टता केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है, जहां एससी वर्ग के विद्यार्थियों को पीएससी व यूपीएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने सागर प्रवास के दौरान दी।
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने बताया कि सागर विश्वविद्यालय में एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को पीएससी और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस केंद्र के लिए प्रतिवर्ष केंद्र सरकार की ओर से 75 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। दूसरी ओर सागर में दिव्यांगों के लिए एक दिव्यांग पार्क बनाना भी प्रस्तावित है, जिसके लिए 11 करोड़ की राशि स्वीकृत की जा रही है। पार्क के लिए उचित जगह उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा जा रहा है।
समय परिस्थितियों के अनुसार केंद्रीय और राज्य मंत्रीमंडल में फेरबदल
मीडिया से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि समय और परिस्थिति के अनुसार केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाता है। इस तरह के बदलाव का निर्णय सरकार व संगठन में बैठे उच्च स्तर के लोग लेते हैं। इस संबंधा में इससे ज्यादा और कोई जानकारी मुझे नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications