Union Budget 2024: MP के हाथ रहे खाली, बेहतर बजट मिलने की थी उम्मीद, सिंहस्थ के लिए नहीं मिला स्पेशल पैकेज
Aam Budget 2024 for MP: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट 2024 पेश कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश से भाजपा को 29 में 29 सीटें मिली थी। इसके बाद से यह कयास लगाया जा रहे थे कि मंत्रिमंडल में अच्छा खासा प्रतिनिधित्व मिलने के बाद केंद्रीय बजट में भी मध्य प्रदेश को बेहतर बजट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन इस बार उसके हाथ खाली रहे।
बता दे 2028 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ मेला होगा। जिसको लेकर प्रदेश सरकार को आशा थी कि केंद्र सरकार अपने बजट में मध्य प्रदेश को एक बड़ा पैकेज देगी, लेकिन एमपी को इस मामले में झटका लगा है। हालांकि पीएम आवास और आदिवासियों ग्राम उद्यान प्रोग्राम के तहत कुछ फायदा मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, वित्त विभाग के शीर्ष अधिकारियों में से एक ने बताया था कि कुछ दिन पहले सरकार ने सिंहस्थ 2028 के लिए बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आधिकारिक तौर पर यह राशि मांगी थी। अधिकारियों ने बताया था कि शिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने और सिंहस्थ के लिए नदी में निरंतर जलप्रपात सुनिश्चित करने के लिए नदी पर 18 बैराज बनाने का प्रस्ताव है। लेकिन अब बजट नहीं मिलने से ये काम फीका हो सकता है।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स नियमों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं, जिससे आम लोगों को बड़ा लाभ मिला है। नए टैक्स रेट में निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं:
- 15 लाख से अधिक कमाई पर 30% टैक्स
- 12-15 लाख कमाई पर 20% टैक्स
- 10-12 लाख कमाई पर 15% टैक्स
- 7-10 लाख कमाई पर 10% टैक्स
- 3-7 लाख कमाई पर 5% टैक्स, ये बदलाव अब देश के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए सरल और प्रभावी टैक्स सिस्टम को बढ़ावा देंगे।
आम बजट में सोना-चांदी की कीमतों में कमी, ये महत्वपूर्ण बदलाव
- प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी में कमी
- कैंसर की दवाइयाँ
- मोबाइल चार्जर
- मछली का आहार
- चमड़े से बनी वस्तुओं पर
- रसायनिक पेट्रोकेमिकल
- पीवीसी फ्लेक्स पर प्रतिबंध












Click it and Unblock the Notifications