मध्य प्रदेश के कटनी में निर्माणाधीन सुरंग ढही, 9 मजदूर फंसे, 5 को सुरक्षित निकाला गया
भोपाल, 13 फरवरी। मध्य प्रदेश में निर्माणाधीन सुरंग के ढह जाने से 9 मजदूर इसमे फंस गए हैं। यह घटना कटनी जिले में हुई है। प्रशासन ने बताया कि कुल 9 मजदूर सुरंग के भीतर फंसे थे। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। अभी तक 5 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राहत और बचाव कार्य स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉस फोर्स चला रही है, टीम जबलपुर से कटनी पहुंची है। स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉस फोर्स के अधिकारी ने ब ताया कि 9 मजदूरों में से 5 को बचा लिया गया है, 4 मजदूर अभी भी सुरंग के भीतर फंसे हैं, जिन्हें बाहर निकालने का काम चल रहा है।
Recommended Video

घटना के बारे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जानकारी दी जा चुकी है। उन्होंने कटनी के डीएम प्रियांक मिश्रा को फोन करके घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह जो लोग घायल हुए हैं उन्हें सही इलाज मुहैया कराया जाए। ट्विटर पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, मैं लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हूं और सुरंग के भीतर फंसे लोगों के सही होने की प्रार्थना कर रहा हूं। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके लिखा, कटनी जिले के स्लीमनाबाद में नहर के निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों के दबने के समाचार से दु:ख हुआ। यह राहत की बात है कि 9 में से 3 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।












Click it and Unblock the Notifications